Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
खेलब्रेकिंग न्यूज़

Sports:आज अहमदाबाद में KKR से भिड़ेगी हार्दिक पंड्या की GT, क्या बारिश से पड़ेगा खलल, जानें कैसा रहेगा मौसम का हाल?

हार्दिक पांड्या की गुजरात टाइटंस आज अपने घरेलू मैदान अहमदाबाद में विरोधी टीम कोलकाता नाइट राइडर्स से भिड़ने जा रही है। यह मैच दोपहर 3.30 बजे से शुरू होना है। दोनों टीमों ने अभी तक 2-2 मैच खेले हैं जिसमें गुजरात ने दोनों मैच जीते हैं जबकि कोलकाता 2 अंकों के साथ छठे स्थान पर है। आइए एक नजर डालते हैं क्या कहती है पिच की रिपोर्ट्स और आज के मैच में कैसा रहने वाला है मौसम। गुजरात के पास आज का मैच जीतकर अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंचने का मौका है।

आरसीबी के खिलाफ प्रभावी प्रदर्शन के बाद चैंपियन गुजरात टाइटंस का सामना कोलकाता से होगा। पिछले मैच में केकेआर के शार्दुल ठाकुर ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर टीम में अहम भूमिका निभाई थी। अब आज गुजरात में उनके घरेलू मैदान पर उनकी अग्निपरीक्षा होगी। मोटेरा में दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट मैदान नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के पक्ष में होगी, परंतु संभावना है कि मैच की शुरुआत में पिच सपाट होगी। हालांकि जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ता है, पिच बदलती है और इससे स्पिनर्स को मदद भी मिल सकती है।

आज बारिश की संभावना नहीं

मौसम विभाग ने आज अहमदाबाद में बारिश की संभावना नहीं जताई है। इसके अलावा शहर के आसपास के इलाकों में भी मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। अहमदाबाद में हवा की रफ्तार 3.6 किमी प्रति घंटा रहेगी। जब सूर्यास्त शाम 6 बजकर 58 मिनट पर होगा। इसमें ड्यू फैक्टर के प्रभावित होने की संभावना न के बराबर होती है। अहमदाबाद में गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मैच के साथ आईपीएल 2023 की शुरुआत हुई थी, हार्दिक पांड्या की टीम ने पहले ही मैच में सीएसके को नॉकआउट कर शानदार शुरुआत की। इसके बाद गुजरात ने आसानी से दिल्ली के खिलाफ 6 विकेट से मैच जीत लिया।

Related posts

बिडेन ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के स्थायी सदस्य के रूप में भारत का समर्थन किया: रिपोर्ट

Live Bharat Times

3 राज्यों में चली BJP की लहर / ‘मोदी तेरा कमल खिलेगा’, सच हुई पीएम की भविष्यवाणी

Live Bharat Times

Small Business Ideas: किराये पर देकर इन मशीनों से कमा सकते है 30000 हजार महीना, ऐसे शुरू करे

Admin