Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
ब्रेकिंग न्यूज़राजनीति

Politics: कर्नाटक में पीएम मोदी ने कांग्रेस पर साधा जमकर निशाना, कहा- इतनी मेहनत अगर…

कर्नाटक में चुनावी माहौल तेज हो रहा है। पीएम मोदी भी अपने कर्नाटक दौरे पर है। आज एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। पीएम ने कहा कि, बदसलूकी करना और गाली देने का इतिहास कांग्रेस के साथ रहा है और उनके नेताओं ने मुझे 91 बार तरह-तरह की गालियां दी है। उन्होंने आगे कहा कि, कांग्रेस के इस रवैये का जनता जवाब देगी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘जहरीले सांप’ वाले बयान पर भी प्रतिक्रिया दी है। कर्नाटक के अपने दो दिवसीय दौरे के दौरान एक रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी केवल गाली देना जानती है और हाल ही में एक बार फिर यह बात सुनने को मिली। उन्होंने कहा कि अब तक मुझे 91 तरह की गालियां कांग्रेस और उसके नेताओं ने दी हैं।

कांग्रेस ने लिंगायतों और अंबेडकर का भी अपमान किया

पीएम मोदी ने कर्नाटक के बीदर जिले में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी ने लिंगायत समुदाय को भी चोर कहा था। उन्होंने कहा कि बाबासाहेब अंबेडकर और वीर सावरकर को भी कांग्रेस ने नहीं बख्शा, तो मैं क्या हूं? मोदी ने कहा कि जनता उनके कुकर्मों का जवाब वोटों से देगी और वह भाजपा पर जितना कीचड़ उछालेंगे, कमल उतना ही खिलेगा।

‘सुशासन पर ध्यान दिया होता तो यह स्थिति पैदा नहीं होती’

मोदी ने कहा कि, कांग्रेस आम आदमी की बात करने वाले सभी लोगों से नफरत करती है। पीएम ने कहा कि इस चुनाव में भी कांग्रेस ने एक बार फिर मेरा अपमान करना शुरू कर दिया है। उन्होंने कहा कि अगर कांग्रेस ने सुशासन और अपने कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाने के लिए इतनी मेहनत की होती तो उसकी इतनी दयनीय स्थिति नहीं होती। पीएम मोदी ने आगे कहा कि डबल इंजन की सरकार से ही कर्नाटक का विकास होगा। उन्होंने कहा कि जनता को दोहरा लाभ देने के लिए कर्नाटक में भाजपा की सरकार बनानी है।

Related posts

जयपुर – पुलिस ने चलाया ओपरेशन क्लीन स्वीप , नशे का करेंगे खात्मा

Live Bharat Times

गर्मियों में पिएं गन्ने का रस, इससे मिलेंगे आपको अनेक सेहतमंद लाभ

Live Bharat Times

आज से वुमन प्रीमियर लीग का प्रारंभ, पांच टीमो का जलवा दिखेगा

Live Bharat Times

Leave a Comment