Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
ब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजन

Bigg Boss 16 Video: आखिर ऐसा क्या हुआ की अंकित ने साजिद का पर्दाफाश किया!

बता दे की बिग बॉस 16 के कंटेस्टेंट अंकिता गुप्ता शो से बाहर हो चुके हैं। उन्हें जिस तरह घर से निकाला गया है, उस तरीके से उनके फैंस बहुत नाराज थे। मगर अंकित को शो से निकलने के बाद नया शो मिल चुका है और वह अपने अगले शो के कामकाज में बिजी हो गए हैं। बिग बॉस में अंकित गुप्ता सबसे नजदीक उडारियां की को-स्टार प्रियंका चाहर चौधरी से थे। दोनों ने साथ में एंट्री ली थी, साथ ही सोते थे, खाते थे और रहते थे। दोनों ने हमेशा इस रिश्ते को दोस्ती ही कहा मगर उनके फैंस उन्हें लवबर्ड्स ही कहते हैं। हाल में ही शो में जब प्रियंका से साजिद खान की लड़ाई हुई तो डायरेक्टर ने कमेंट किया। उन्होंने कहा कि अंकित उन्हें प्रियंका के खिलाफ काफी राज बताकर गए हैं, इसीलिए प्रियंका उनसे चुप रहती हैं। अब इस कमेंट पर अंकित का रिएक्शन सामने आया है।
बिग बॉस से बाहर हो चुके अंकित गुप्ता ने साजिद खान (Sajid Khan) के कमेंट पर नाराजगी जाहिर की है। वह इस बात से काफी खफा है। उन्होंने एक इंटरव्यू में साजिद खान पर अपना गुस्सा निकाला है। उन्होंने कहा है कि ऐसी कोई बात उनकी साजिद खान से नहीं हुई थी कि उन्होंने प्रियंका के बारे में डायरेक्टर साहब को कुछ बताया हो।
इसे मेकर्स जरूर टीवी पर चलाते। मगर ऐसा कभी कुछ आया ही नहीं।अगर उन्होंने वाकई कुछ ऐसा कहा होता तो ये शो के लिहाज से बड़ी बात होती। उनका कहना है कि उन्होंने साजिद खान से प्रियंका के बारे में कुछ भी ऐसा विवादस्पद नहीं कहा।अंकित गुप्ता (Ankit Gupta) ने बॉलीवुड स्पाई के साथ एक इंटरव्यू में ये सब बातें कहीं।
साजिद खान की बात से खफा अंकित गुप्ता
अंकित गुप्ता ने बताया है कि साजिद खान के साथ उनकी अच्छी दोस्ती थी। मगर ऐसा कभी नहीं हुआ कि उन्हें प्रियंका के पीछे कभी कुछ कहने की कोई जरूरत ही नही पड़ी। अगर उन्होंने कभी ऐसा कहा होता तो वह टीवी पर जरूर दिखाया जाता। प्रियंका चाहर चौधरी उनकी बहुत अच्छी दोस्त हैं और वह ऐसे व्यक्ति नहीं हैं की जो अपने दोस्तों के बारे में ऐसी बातें कहें किसी से। उन्होंने यह भी कहा कि अगर साजिद खान जानबूझकर उनके नाम का इस्तेमाल मुद्दा बनाने के लिए कर रहे हैं तो यह बिल्कुल भी सही नहीं है।

Related posts

नवीन तिवारी – कैसे कानपुर के एक लड़के ने भारत से बाहर दो अरब डॉलर के स्टार्टअप बनाए

Live Bharat Times

अब सिर्फ 89 रुपये में मिलेगा घर जैसा खाना, जानिए किसने शुरू की सर्विस

Live Bharat Times

ICSI नेशनल गवर्नेंस अवॉर्ड्स की 25वीं वर्षगांठ

Live Bharat Times