Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
ब्रेकिंग न्यूज़राजनीति

BJP: सासाराम में गृह मंत्री अमित शाह का कार्यक्रम रद्द! जानें क्या है वजह? अब इस जिले के कार्यक्रम में होंगे शामिल

बिहार के रोहतास जिले के सासाराम में रामनवमी के मौके पर भड़की हिंसा के बाद स्थिति तनावपूर्ण है। वहां, धारा 144 लागू है। इसी बीच केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह का सासाराम का कार्यक्रम भी रद्द कर दिया गया है। तनावपूर्ण स्थिति की गंभीरता को देखते हुए स्थानीय प्रशासन ने कार्यक्रम की अनुमति नहीं दी है। अमित शाह अब नवादा के कार्यक्रम में ही शामिल होंगे।

बता दें कि, केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह को सम्राट अशोक की जयंती के मौके पर दो अप्रैल को आयोजित कार्यक्रम के लिए रोहतास के सासाराम जाना था। वहीं, रविवार दोपहर 2 बजे नेवादा के हिसुआ में उनकी रैली थी। उपरांत, अमित शाह का दीघा, पटना में एसएसबी के विभिन्न उद्घाटन और शिलान्यास कार्यक्रमों में भी भाग लेने का कार्यक्रम है। माना जा रहा है कि, गृह मंत्री शनिवार देर रात पटना पहुंचेंगे। यहां से वे नवादा के लिए रवाना होंगे।

बिहार पुलिस ने दी जानकारी 

बिहार पुलिस ने सोशय मीडिया पर जानकारी दी कि नालंदा के बिहारशरीफ और रोहतास के सासाराम में हाल स्थिति सामान्य और नियंत्रण में है। नालंदा व रोहतास में दो प्राथमिकी दर्ज कर असामाजिक तत्वों की पहचान कर अब तक क्रमश: 27 व 18 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। बिहार पुलिस ने ट्वीट कर कहा- बिहारशरीफ और सासाराम दोनों जगहों पर पर्याप्त संख्या में बल और दंडाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति जारी है। वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर डेरा डाले हैं। साथ ही सोशल मीडिया पर भी नजर रखी जा रही है।

फायरिंग की खबरों का डीआईजी ने किया खंडन 

इसके साथ ही बिहार पुलिस ने आम जनता से अफवाहों पर ध्यान न देने का अनुरोध किया। शांति व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस और प्रशासन का सहयोग करें ऐसी आम जनता से अपील की है। उधर, सासाराम के शाहाबाद इलाके के डीआईजी नवीनचंद्र झा ने कहा कि, हाल स्थिति नियंत्रण में है। पहले यहां तनाव था। अभी सभी अधिकारी मौजूद हैं। डीआईजी ने पुलिस फायरिंग की खबर का भी खंडन किया। उन्होंने कहा- ऐसा कुछ नहीं है, किसी को गोली नहीं लगी।

Related posts

टीम इंडिया के 5 खिलाड़ी जिनका इंटरनेशनल करियर लगभग खत्म! हुआ करते थे टीम के स्टार

Admin

भारत की महिला क्रिकेट टीम की ओपनर स्मृति मंधाना और इन भारतीय खिलाड़ियों ने किया इस वायरल गाने पर डांस, वीडियो हुआ वायरल

Live Bharat Times

ईशान और विराट की रेकॉर्डतोड़ पारी से भारत ने बांग्लादेश को 227 रन से हराया

Admin

Leave a Comment