Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
खेल

IND vs SA: विराट कोहली ने तोड़ा सौरव गांगुली का रिकॉर्ड, दक्षिण अफ्रीका में इस मामले में बने नंबर एक एशियाई कप्तान

विराट कोहली ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ केपटाउन टेस्ट की पहली पारी में 79 रन बनाए। साल 2022 में खेली गई यह उनकी पहली पारी भी थी और पिछले 2 साल में सबसे बड़ी भी।


विराट कोहली ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ केपटाउन टेस्ट की पहली पारी में 79 रन बनाए। साल 2022 में खेली गई यह उनकी पहली पारी भी थी और पिछले 2 साल में सबसे बड़ी भी। विराट बेशक केपटाउन में अपना शतक लगाने से चूक गए लेकिन अपने नाम एक बड़ा रिकॉर्ड बनाया।

विराट कोहली ने 2/5 केपटाउन टेस्ट की पहली पारी में 79 रन बनाकर सौरव गांगुली का रिकॉर्ड तोड़ा। यह रिकॉर्ड तीनों प्रारूपों में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले एशियाई कप्तान के साथ जुड़ा है। विराट अब इस मामले में नंबर वन बन गए हैं।

सौरव गांगुली ने क्रिकेट के सभी प्रारूपों को मिलाकर दक्षिण अफ्रीका में 911 रन बनाए। विराट कोहली ने अब यह रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। विराट अब अफ्रीकी सरजमीं पर सभी प्रारूपों में 1003 रन बना चुके हैं।

इस मामले में विराट और गांगुली के बाद तीसरे नंबर पर श्रीलंका के पूर्व कप्तान अर्जुन रणतुंगा हैं, जिन्होंने दक्षिण अफ्रीका में 674 रन बनाए हैं। उसके बाद चौथे नंबर पर श्रीलंका के पूर्व कप्तान सनथ जयसूर्या भी हैं, जिन्होंने वहां 637 रन बनाए हैं।

धोनी ने दक्षिण अफ्रीका में सभी प्रारूपों में 592 रन बनाए हैं। और वह वहां सबसे ज्यादा रन बनाने वाले कप्तानों की लिस्ट में पांचवें नंबर पर हैं।

Related posts

क्यों MI सबसे पहले प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हुआ?: 5 वजहों से IPL चैंपियन को लगा बड़ा झटका

Live Bharat Times

आईसीसी ट्रॉफी पर रवि शास्त्री ने किया विराट कोहली का बचाव, कहा- गांगुली-द्रविड़ भी नहीं जीते वर्ल्ड कप

Live Bharat Times

टीम इंडिया के 5 खिलाड़ी जिनका इंटरनेशनल करियर लगभग खत्म! हुआ करते थे टीम के स्टार

Admin

Leave a Comment