Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
ब्रेकिंग न्यूज़राजनीति

MCD में भी चला केजरीवाल का जादू, AAP ने 134 सीट जीतकर बहुमत हासिल किया


दिल्ली नगर निगम की 250 वार्ड पर हुए चुनाव की मतगणना समाप्त हो गई है. MCD चुनाव में आम आदमी पार्टी ने ने 134 सीटें, भाजपा ने 104 सीटें, कांग्रेस ने 9 सीटें और 3 निर्दलीय उम्मीदवारों ने कामयाबी हासिल की है. चुनाव में मिली कामयाबी के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया आम आदमी पार्टी के कार्यलय पहुंचे.

इस मौके पर केजरीवाल ने कहा कि मैं दिल्ली के लोगों के बहुत बधाई देना चाहता हूं. इतनी बड़ी और शानदार जीत के लिए, इतने बड़े बदलाव के लिए मैं दिल्ली के लोगों को बधाई देना चाहता हूं. दिल्ली के लोगों ने मुझे दिल्ली की सफाई, भ्रष्टाचार को दूर करने, पार्क को ठीक करने के साथ कई सारी जिम्मेदारियां दी हैं. मैं दिन रात मेहनत करके कोशिश करूंगा की आपके इस भरोसे को कायम रखूं.

एमसीडी चुनाव में पार्टी को मिली कामयाबी के बाद दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि दिल्ली की जनता ने 15 साल की भ्रष्ट भाजपा सरकार को हटा कर केजरीवाल के नेतृत्व में AAP की सराकार बनाने के लिए बहुमत दिया है इसके लिए जनता का धन्यवाद. ये हमारे लिए बहुत बड़ी जिम्मेदारी है.

वहीं इस मौके पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बड़ा दावा करते हुए कहा कि मैं आपको बहुत बधाई देता हूं चुनाव लड़ते तो नेता हैं लेकिन जीतती जनता है, आज जनता जीत गई है. आपने अपने दोस्तों-बड़े भाईयों को जिताया है. जब आज वाला एक्ज़िट पोल ग़लत साबित हो सकता है तो कल वाला एक्ज़िट पोल ग़लत साबित नहीं हो सकता? गुजरात में आपको कल चमत्कार देखने को मिलेगा.

Related posts

इंडिया VS पाकिस्तान:5 विकेटो से भारत ने जीता Asia Cup का दूसरा मुकाबला। भारत और पाकिस्तान के बीच (Asia Cup 2022) दूसरा मुकाबला दुबई के इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया।

Live Bharat Times

आरआरआर 164 दिनों में जापान में यह रिकॉर्ड हासिल करने वाली पहली भारतीय फिल्म बनी

Live Bharat Times

मां तेजी बच्चन की डेथ एनिवर्सी पर छलका अमिताभ बच्चन का दर्द, कहा- ‘वो पल मेरे लिए दर्दनाक था…’

Admin

Leave a Comment