Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
राज्य

UP के बहुचर्चित लूलू मॉल में नमाज़ पढने पर चार गिरफ्तार

लखनऊ के लूलू मॉल में किसी भी धार्मिक प्रार्थना पर मनाही है इसके बावजूद भी कुछ असामाजिक तत्व अपनी हरकतों से बाज नही आ रहे है ..त्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में लुलु मॉल उद्घाटन के बाद से ही लगातार सुर्खियों में है। मॉल में नमाज पढ़ने के मामले में मंगलवार को चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इनके नाम मोहम्मद रेहान, आतिफ खान, मोहम्मद लोकमान और मोहम्मद नोमान हैं। ये सभी आरोपी फिलहाल लखनऊ में रहते हैं। इन्होंने स्वीकार किया कि 12 जुलाई को मॉल में बिना अनुमति के नमाज पढ़ी थी और उसका वीडियो बनाकर वायरल किया था। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हिदायत दी है कि कानून के साथ खिलवाड़ करने वालों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस मॉल का उद्घाटन 10 जुलाई को हुआ था।चर्चा में आने की मूल वजह 13 जुलाई को नमाज पढ़ने का वीडियो वायरल होना था। उसके जवाब में 14 जुलाई को हिंदू महासभा ने हनुमान चालीसा पढ़ने का ऐलान किया, लेकिन प्रशासन की समझाइश के बाद मामला संभल गया। फिर मॉल प्रशासन पर रोजगार देने में मुस्लिम पूर्वाग्रह का आरोप लगा कर मॉल का बायकॉट करने की कोशिश की गई। मॉल प्रशासन ने इन आरोपों को नकार दिया। रविवार को करणी सेना के कार्यकर्ता भी मॉल के बायकॉट का पोस्टर लगाकर निकले, लेकिन उन्हें रोक लिया गया।

 

    Follow us on Facebook, Twitter & Youtube.

Related posts

झारखंड में 20 फिसदी तक बिजली की बढोतरी हो सकती है, वार्षिक रीपोर्ट में हुआ ईस बात का जिक्र

Live Bharat Times

उत्तर प्रदेश: 5 दिसंबर को प्रयागराज आ सकते हैं पीएम मोदी, कार्यक्रम में 1500 लड़कियों की होगी शादी

Live Bharat Times

उत्तर प्रदेश: ब्रज में 10 से 25 मार्च तक मनाया जाएगा ‘रंगोत्सव’, इन मंदिरों में होंगे प्रमुख कार्यक्रम; यहां देखें लिस्ट

Live Bharat Times

Leave a Comment