Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
ब्रेकिंग न्यूज़राज्य

UP: सीएम योगी को धमकी देने वाले पर दो करोड़ का इनाम,

एक फेसबुक अकाउंट से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का सिर काटने पर दो करोड़ के इनाम की घोषणा का मैसेज वायरल होने पर मुरादाबाद पुलिस अधिकारियों में खलबली मच गई। इस मामले में एसएसपी के निर्देश पर सिविल लाइंस पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस इस मामले में दो लोगों से पूछताछ कर रही है।मुरादाबाद पुलिस के पेज पर मुख्यमंत्री के नाम पर आपत्तिजनक शब्द लिखने की जानकारी मिलने पर आरएसएस की महिला कार्यकर्ता आयुषी माहेश्वरी ने मुरादाबाद पुलिस को ट्विटर पर टैग कर जानकारी दी। साथ ही इस मामले में कार्रवाई की मांग की।

मैसेज को देखने के बाद पुलिस अधिकारी सकते में आ गए। फेसबुक एकाउंट आत्म प्रकाश पंडित का दिखाई दे रहा था। पुलिस ने आत्म प्रकाश पंडित को बुलाकर पूछताछ की। आत्म प्रकाश का कहना था कि उसने ऐसा मैसेज अपलोड नहीं किया है।

पूछताछ के बाद एसएसपी के निर्देश पर सिविल लाइंस पुलिस ने हेड कांस्टेबल रूपेश कुमार यादव की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ धारा 153, 505(2) एवं 67 आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया। इस मामले में एसएसपी ने जांच साइबर सेल को सौंप दी है।

Related posts

भाभा परमाणु अनुसंधान ने Nurse, Scientific Assistants , Sub Officer 36 पदों के लिए भर्ती, जानिए जानकारी सम्पूर्ण एक बार में।

Live Bharat Times

बीजेपी के लिए ये 9 राज्य में जितना होगी बड़ी चुनौती, कई मुद्दे बनेंगे कारण 

Admin

‘सैम बहादुर’ का टीजर रिलीज, विक्की ने रिलीज डेट फैंस के साथ साझा की

Admin

Leave a Comment