Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
खेलब्रेकिंग न्यूज़

WPL 2023: IPL के बाद WPL के टाइटल राइट्स भी TATA ने हासिल कर लिए

इंडियन प्रीमियर लीग के अधिकार हासिल कर लेने के बाद अब टाटा ने WPL के अधिकार भी हासिल कर लिए हैं। WPL अगले 4 मार्च से मुंबई में शुरू होने जा रहा है। भारतीय क्रिकेट बोर्ड के सचिव जय शाह ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी है।

जय शाह ने कहा, मुझे यह घोषणा करते हुए बहुत खुशी हो रही है कि टाटा समूह महिला प्रीमियर लीग का मुख्य प्रायोजक होगा। टाटा समूह के समर्थन से हमें विश्वास है कि हम महिला क्रिकेट को अगले स्तर पर ले जाने में सक्षम होंगे।

सौदे के वित्तीय पहलुओं का खुलासा नहीं किया गया

बीसीसीआई के एक सूत्र ने बताया कि टाटा ने पांच साल के लिए महिला प्रीमियर लीग के अधिकार हासिल कर लिए हैं। टाटा ने पिछले साल आईपीएल के अधिकार भी हासिल कर लिए थे। महिला प्रीमियर लीग के मैच मुंबई के दो स्टेडियमों ब्रेबॉर्न और डीवाई पाटिल में खेले जाएंगे।

भारत में सबसे बड़े समूहों में से एक टाटा ने महिला प्रीमियर लीग के टाइटल प्रायोजन के लिए बीसीसीआई के साथ पांच साल का करार किया है। यह डील टाटा के आईपीएल के टाइटल राइट्स के बाद हुई है। चाइनीज टेक ब्रांड वीवो की जगह टाटा एंड संस ने ली। WPL प्रायोजन सौदे के मूल्य की पुष्टि होना अभी बाकी है।

महिला प्रीमियर लीग 4 मार्च से शुरू होगी। इस सीजन के 22 मैच मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम और ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेले जाएंगे। फाइनल आईपीएल 2023 से 5 दिन पहले 26 मार्च को खेला जाएगा।

Related posts

नहीं थम रही असित मोदी और शैलेश लोढ़ा के बीच तकरार,

Live Bharat Times

IPL 2023 / धोनी और पंड्या को रखना पड़ेगा ध्यान! सिर्फ इतनी बार जीती है आईपीएल का ओपनिंग मैच खेलने वाली टीम

Live Bharat Times

मखाने को खाने में रखें सावधानी हो सकती है पेट में समस्या

Live Bharat Times

Leave a Comment