Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
Otherब्रेकिंग न्यूज़

अंकिता भंडारी हत्याकांड – आरोपी का रिसोर्ट बुलडोजर से तोडा गया

उतराखंड की अंकिता भंडारी की हत्या के बाद पूरा उतराखंड गुस्से में हैं , अंकिता की हत्या के मुख्य आरोपी पुलकित आर्या के रिजॉर्ट पर रातों रात प्रशासन का बुलडोजर चला। इस मर्डर को लेकर शुक्रवार को लोगों का गुस्सा सड़क पर देखने को मिला। राज्य में आरोपियों को ले ज रही पुलिस वैन को महिलाओं ने घेर लिया। गुस्साए लोगों ने पुलिस की मौजूदगी में ही आरोपियों की जमकर पिटाई कर दी और कपड़े तक फाड़ दिए। इसके अलावा पुलिस की गाड़ी के शीशे भी तोड़ दिए। उत्तराखण्ड के पौड़ी जिले के यमकेश्वर क्षेत्र के एक रिजार्ट से पांच दिन पहले 19 वर्षीया अंकिता भंडारी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई थी। आज अंकिता का शव मिला। आरोपियों ने कथित रूप से हत्या कर उसका शव चीला नहर में फेंक दिया था। अंकिता ऋषिकेश-चीला मोटर मार्ग पर गंगा भोगपुर क्षेत्र में स्थित रिजॉर्ट में रिसेप्शनिस्ट के रूप में काम करती थी। वहीं दूसरी तरफ सोशल मीडिया पर भी अंकिता को न्याय दिलाने की मुहीम चल रही है .

Related posts

उत्तर प्रदेश में सरकारी कर्मियों-पेंशनरों को महंगाई भत्ते के साथ-साथ दिवाली बोनस का भी ऐलान

Admin

सेबी डिफॉल्टर को लेकर टिप्स देने वाले को 20 लाख तक का इनाम देगी

Live Bharat Times

आरबीआई ने फिर से रेपो रेट में 0.25% की बढ़ोतरी, कर्ज पहले से ज्यादा होगा महंगा

Admin

Leave a Comment