Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
राजनीति

अजमेर – ड्यूटी को लेकर अपने सीनियर से कर ली सरेआम झडप

अजमेर – जब अपने हित टकरा जाये तो इन्सान कौन बड़ा है कौन छोटा है ये नही देखता बस उलझ पड़ता है l ऐसा ही कुछ हुआ अजमेर में जहाँ मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की शुक्रवार को अजमेर यात्रा के दौरान एक महिला पुलिस अफसर और मातहत अधिकारी के बीच तकरार हो गई। मामला इतना बिगड़ा कि दोनों ने एक दूसरे के खिलाफ अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल तक कर डाला। मौके पर तैनात दूसरे पुलिस अधिकारियों ने मामला संभाला। नही तो पुलिस की इज्जत रोड पर उछलती l कुछ  देर बाद दूसरे चौराहे पर तैनात पुलिस उप निरीक्षक का नगर निगम के पूर्व स्वास्थ्य निरीक्षक से विवाद हो गया।  जानकारी के मुताबिक  सिविल लाइन्स चौराहे तक अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रीति चौधरी की ड्यूटी थी।  अशोक गहलोत के आगमन से ठीक पहले मेडिकल कॉलेज की 5-6 छात्राओं के एक गली से पुलिस लाइन चौराहे की तरफ आने की सूचना मिली। इसके बाद  प्रीति चौधरी ने सिविल लाइन्स चौराहे पर ड्यूटी पर तैनात सीआई पुरखाराम को मौके पर जाने को कहा। लेकिन निरीक्षक पुरखाराम ने स्वयं का ड्यूटी पॉइंट छोड़कर जाने से इनकार कर दिया। इसे लेकर दोनों में विवाद हो गया।और बात गाली गलोच तक आ गयी l

Related posts

त्रिपुरा चुनाव: जेपी नड्डा आज जारी करेंगे BJP का मेनिफेस्टो

Admin

AAP नेता राघव चड्ढा ने की पंजाब से सभी प्रमुख देशों के लिए अंतरराष्ट्रीय उड़ानें शुरू करने की मांग

Admin

कर्नाटक चुनाव: मतदाताओं को दिखाना होगा कि जनशक्ति के सामने धनबल की हार हुई है: सीएम बोम्मई

Live Bharat Times