Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
कैरियर / जॉब

अमन गुप्ता: boAt के को-फाउंडर की सफलता की कहानी

अमन गुप्ता एक भारतीय एन्टरप्रेनुएर है जो boAt के को-फाउंडर और मुख्य विपणन अधिकारी (CMO) हैं।  boAt एक ईयरवियर ऑडियो ब्रांड है जो हैडफ़ोन से लेकर ट्रेवल चार्जर तक कई तरह के उत्पाद लाता है।  अमन ने 2016 में अपने बिज़नेस पार्टनर समीर मेहता के साथ मिलकर कंपनी की शुरुआत की थी। आज यह भारत में बड़ी-बड़ी ईयरवियर कंपनी में से एक है, जिसकी बिक्री 1000 करोड़ रुपये से अधिक है। अमन गुप्ता हाल में ही ख़तम हुए सोनी टीवी के बहुत लोकप्रिय शो शार्क टैंक में जज की तौर में भी थे। आइए नजर डालते हैं अमन गुप्ता की सफलता की कहानी पर।

 

अमन गुप्ता का जन्म 1982 में दिल्ली, भारत में एक संपन्न हिंदू परिवार में हुआ था। उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा दिल्ली पब्लिक स्कूल और आर.के. पुरम और दिल्ली विश्वविद्यालय से कॉमर्स (ऑनर्स) में ग्रेजुएशन किया। उन्होंने आईसीएएल  से सीए  किया है। उन्होंने इंडियन स्कूल ऑफ बिजनेस इन फाइनेंस एंड स्ट्रैटेजी से एमबीए पूरा किया। 2012 से 2013 तक, अमन ने भारत में एक सेल्स प्रबंधक के रूप में हरमन इंटरनेशनल के लिए काम किया था। 2003 से 2005 तक, उन्होंने सिटी बैंक के सहायक निदेशक का पद संभाला। boAt के सह-संस्थापक से पहले, उन्होंने एडवांस्ड टेलीमीडिया प्राइवेट लिमिटेड की सह-स्थापना की और 2005 और 2010 के बीच सीईओ थे। अमन ने KPMG के साथ एक कार्यकारी सलाहकार के रूप में भी  काम किया है। वह इमेजिन मार्केटिंग इंडिया के संस्थापक भागीदार हैं। उन्होंने इंटरनेट और मोबाइल एसोसिएशन ऑफ इंडिया के D2C बोर्ड के अध्यक्ष के रूप में कार्य भी किया है।

 

जनवरी 2016 में, अमन ने समीर मेहता के साथ boAt लॉन्च किया। 2016 में, मुक़ाबला बहुत था क्योंकि भारत में लगभग 200 ऑडियो उत्पाद ब्रांड थे और boAt को कई चीनी, जापानी, जर्मन और भारतीय ब्रांडों से कॉम्पीटीशन  का सामना करना पड़ा था। boAt शुरू करने के पहले दो साल के भीतर कंपनी ने 100 करोड़ रुपये की बिक्री की।कंपनी द्वारा जारी किया गया पहला उत्पाद एप्पल चार्जिंग केबल और चार्जर था। एप्पल चार्जर ऐमेजॉन पर सबसे ज्यादा बिकने वाला उत्पाद बन गया और 2019 में, यह इयरवियर श्रेणी में लीडिंग ब्रांड बन कर सामने आया।

 

वर्ष 2019 में, उन्होंने बिजनेसवॉल्ड यंग एंटरप्रेन्योर अवार्ड जीता और 2020 में उन्हें अंडर 40 अचीवर्स के रूप में भी सूचीबद्ध किया गया। 2020 तक, उन्होंने एंटरप्रेन्योर ऑफ द ईयर का पुरस्कार जीता। बाद में, 2021 में उन्हें लोकमत मोस्ट स्टाइलिश एंटरप्रेन्योर ऑफ द ईयर का पुरस्कार भी मिला। इसी तरह उन्हें 2019 में टॉप एंटरप्रेन्योर इंडिया टेक 25 वर्ग में सूचीबद्ध किया गया था। उनका ब्रांड दुनिया में सबसे ज़्यादा पहनने वाले ब्रांड के बीच एक खड़ा था। अंत में, 2021 में उन्हें अंडर 40 इकोनॉमिक टाइम्स में सूचीबद्ध भी किया गया। आज पूरे देश में कंपनी के करीब 5,000 स्टोर हैं। वे अब तक लगभग 20 मिलियन लोगों को अपने उत्पाद बेच चुके हैं।

 

Follow us on Facebook, TwitterYoutube.

 

 

Related posts

National Council Of Educational Research And Training ने Upper Division Clerk पदों के लिए भर्ती की प्रक्रिया शुरू, यहां से करें अप्लाई देखें योग्यता।

Live Bharat Times

Indian Army 2023 ने Short Service Commission Men / Women पदों के लिए भर्ती की प्रक्रिया शुरू, सरकारी नौकरी पाने का मौका, जानें डिटेल्स।

Admin

Kolkata में ICSI और MEA का ग्लोबल लर्निंग प्रोग्राम

Live Bharat Times

Leave a Comment