Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
खेल

आईपीएल में आज पंजाब बनाम कोलकाता और शाम को लखनऊ और दिल्ली की होगी टक्कर

चंडीगड़-इंडियन प्रीमियर लीग के 16वें सीजन में आज 1 अप्रैल को 2 मैच खेले जायेंगे। पहला मैच दोपहर 3:30 बजे शिखर धवन की पंजाब किंग्स और नीतीश राणा की कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच मोहाली के पीसीए आई एस बिंद्रा स्टेडियम में खेला जाएगा। शाम को केएल राहुल की लखनऊ सुपरजायंट्स और डेविड वॉर्नर की दिल्ली कैपिटल्स के बीच मुकाबला होगा। यह मैच एकाना स्पोर्ट्स सिटी स्टेडियम लखनऊ में खेला जाएगा। बता दे कि नीतीश राणा की कप्तानी वाली कोलकाता नाइट राइडर्स टीम ने टूर्नामेंट में 2 खिताब जीते हैं। 15 में से 7 सीजन में टीम प्लेऑफ में पहुंची और तीन बार फाइनल भी खेला। पिछले सीजन टीम 14 में से 6 ही मैच जीत सकी। आईपीएल को लेकर लोगो में काफी क्रेज देखने को मिलता है। बता दे बीते दिन गुजरात टाइटंस ने चेन्नई को 5 विकेट से हरा दिया। चेन्नई ने 179 रनो का लक्ष्य दिया था जिसे गुजरात ने 19.2 ओवरों में ही हासिल कर जीत हासिल की।

Related posts

नीरज चोपड़ा ने फिर दिखाया दम, जीता सिल्वर मेडल ।

Live Bharat Times

पंत के बाद रवींद्र जडेजा का शतक, विदेशी धरती पर करियर का पहला टेस्ट शतक

Live Bharat Times

एशिया कप 2022: श्रीलंका में अगस्त-सितंबर में होगा टी20 वर्ल्ड कप से पहले भिड़ेंगे भारत-पाकिस्तान

Live Bharat Times