Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
राज्य

इंटरलॉकिंग के कारण रद्द रहेंगी कोलकाता रूट की ट्रेनें: जयनगर-हावड़ा एक्सप्रेस 26 मई से 31 मई तक और सियालदह एक्सप्रेस 30 मई तक रद्द रहेगी.

27 मई से 30 मई तक हावड़ा-वर्धमान रेलवे खंड के सप्तग्राम और मगरा स्टेशनों पर 27 मई से 30 मई तक नॉन इंटरलॉकिंग कार्य को देखते हुए हावड़ा-वर्धमान रेलवे खंड पर चलने वाली दर्जनों ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है. इस बीच जयनगर से खुलने वाली ट्रेन संख्या 13031 हावड़ा-जयनगर एक्सप्रेस को 25 मई से 30 मई तक और जयनगर से खुलने वाली ट्रेन संख्या 13032 जयनगर-हावड़ा एक्सप्रेस को 26 मई से 31 मई तक रद्द कर दिया गया है.

वहीं, सियालदह से खुलने वाली ट्रेन संख्या 13185 सियालदह-जयनगर एक्सप्रेस को 26 मई से 29 मई तक और जयनगर से खुलने वाली ट्रेन संख्या 13186 जयनगर-सियालदह एक्सप्रेस को 27 मई से 30 मई तक रद्द कर दिया गया है. जबकि कोलकाता से खुलने वाली ट्रेन संख्या 13135 कोलकाता-जयनगर एक्सप्रेस को 28 मई तक और जयनगर से खुलने वाली 13136 जयनगर-कोलकाता एक्सप्रेस को 29 मई तक रद्द कर दिया गया है. वहीं, सीतामढ़ी से खुलने वाली ट्रेन संख्या 13166 सीतामढ़ी-कोलकाता एक्सप्रेस को 29 मई तक और कोलकाता से खुलने वाली ट्रेन संख्या 13165 कोलकाता-सीतामढ़ी एक्सप्रेस को 28 मई तक रद्द कर दिया गया है.

 

Follow us on Facebook, Twitter & Youtube.

Related posts

विजया राजे सिंधिया की जयंती पर पीएम मोदी ने दी श्रद्धांजलि, कहा- जनसेवा को समर्पित रहा उनका जीवन

Live Bharat Times

आरआरबी-एनटीपीसी बवाल : बिहार बंद के बीच पटना के खान सर ने जारी किया वीडियो, छात्रों से की अपील

Live Bharat Times

यूपी में 1000 करोड़ से बनेंगे गुलाबी शौचालय: लोक कल्याण संकल्प पत्र में बीजेपी ने किया था वादा, 7 दिन में मांगा था प्रस्ताव

Live Bharat Times

Leave a Comment