Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
ब्रेकिंग न्यूज़राज्य

उतराखंड – एक बार फिर से देवभूमि में भारी बारिश का अलर्ट

उतराखंड में पहले से भारी बारिश तो हो ही रही है अब भी देवभूमि में भारी बारिश की आशंका जताई है मोसम विभाग ने . और बारिश के कारण आपदाए अवसर ढूंढ ही लेती है ..बीते तीन दिन से लगातार रुक-रुक कर वर्षा का क्रम जारी है। जिससे पहाड़ से लेकर मैदान तक दुश्वारियां बनी हुई हैं। जबकि, प्रदेश में ताजा पश्चिमी विक्षोभ परेशानी बढ़ा सकता है।मौसम विज्ञान केंद्र ने अगले तीन दिन छह जिलों में भारी से बहुत भारी वर्षा को लेकर आरेंज अलर्ट जारी किया है। खासकर पर्वतीय क्षेत्रों में दुश्वारियां बढ़ सकती हैं।प्रदेश में मानसून की विदाई से पहले वर्षा का क्रम और तेज हो गया है। ज्यादातर क्षेत्रों में मेघ जमकर बरस रहे हैं। जिससे जन-जीवन भी प्रभावित है। खासकर चारधाम यात्रा मार्गों पर आवाजाही बाधित हो रही है।इसके अलावा अन्य मार्गों पर भी जगह-जगह भूस्खलन होने से यातायात प्रभावित हो रहा है। देहरादून में सुबह और रात को हुई वर्षा से जगह-जगह जलभराव हुआ है। साथ ही रायपुर में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम के मैदान में पानी भर जाने से रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज का मुकाबला भी नहीं खेला जा सका। प्रसाशन अपने स्तर पर इन परेशानियों से निपटने के लिए कमर कश रहा है .

Related posts

हाजिरी पर केंद्र का फैसला, 8 नवंबर से सभी स्तर के कर्मचारी ‘बायोमेट्रिक’ मशीन से करेंगे हाजिरी, कोरोना के चलते लगा था प्रतिबंध

Live Bharat Times

पंजाबी संस्कृति, साहित्य, वाणी और पंजाबी चरित्र का प्रसार सबकी साझी जिम्मेदारी :- विधायक अमृतपाल सिंह

Live Bharat Times

WPL 2023 / गुजरात की दिग्गज टीम 3 विकेट के नुकसान से टूर्नामेंट से बाहर, यूपी वॉरियर्स ने बनाई प्लेऑफ में जगह

Live Bharat Times

Leave a Comment