Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
ब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजन

उत्तर प्रदेश, बिहार के बाद मध्य प्रदेश में ‘थैंक गॉड’ पर विवाद, भोपाल जिला कोर्ट में शिकायत दर्ज।

भोपाल एमपी। अजय देवगन की फिल्म ‘थैंक गॉड’ के विवाद की आंच उत्तर प्रदेश और बिहार से होते हुए मध्य प्रदेश तक आ गई है। फिल्म में भगवान चित्रगुप्त का चरित्र गलत तरीके से पेश करने पर विवाद हो रहा है। जिसके बाद भोपाल जिला कोर्ट में फिल्म के खिलाफ शिकायत की गई है। राजधानी के गोलघर निवासी टीचर शिवम सक्सेना ने प्रथम श्रेणी मजिस्ट्रेट न्यायालय में एक्टर अजय देवगन और फिल्म निर्माता इंद्र कुमार ईरानी के खिलाफ परिवाद दायर किया है। जिस पर बुधवार को सुनवाई होगी। परिवादी की ओर कोर्ट में अधिवक्ता शारिक चौधरी पैरवी कर रहे हैं।टीचर शिवम सक्सेना ने प्रेस से बात की। बताया कि ‘थैंक गॉड’ का ट्रेलर लगभग 3 मिनट का है। ट्रेलर को टी-सीरीज कंपनी ने लॉन्च किया है। यह फिल्म भारत के सभी सिनेमा घरों में अगले महीने 22 अक्टूबर को रिलीज होना है। ट्रेलर को मैंने अपने मोबाइल पर देखा तो इसमें भगवान चित्रगुप्त के चरित्र को गलत तरीके से पेश किया गया है। फिल्म में भगवान चित्रगुप्त को अत्याधुनिक वेशभूषा में और उनके अगल-बगल लड़कियों को कम कपड़ों में दिखाकर अश्लीलता परोसने का काम किया गया है। ये हमारी आस्था और भगवान पर चोट है।इंद्र कुमार ईरानी के निर्देशन में बनी ‘थैंक गॉड’ में अजय देवगन मुख्य भूमिका में हैं। वे भगवान चित्रगुप्त के किरदार में नजर आएंगे। फिल्म में अजय देवगन माइथोलॉजी के अनुसार हर इंसान की जिंदगी का लेखा-जोखा रखते हैं। इस फिल्म में वह एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा की जिंदगी के कर्मों का हिसाब-किताब करते दिखाई देंगे।

Related posts

जॉन का बड़ा खुलासा: ‘अटैक’ स्टार जॉन अब्राहम ने बताया- ‘फोर्स 2’ की शूटिंग के दौरान गैंगरीन के कारण मेरा दाहिना पैर काटना चाहते थे डॉक्टर

Live Bharat Times

लखनऊ : 7 से 9 मार्च तक होली के दौरान नहीं कटेगी बिजली, होली का तोहफा

Live Bharat Times

AAP नेता राघव चड्ढा ने की पंजाब से सभी प्रमुख देशों के लिए अंतरराष्ट्रीय उड़ानें शुरू करने की मांग

Admin

Leave a Comment