Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
ब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजन

ऋतिक को ड्रॉप करने एयरपोर्ट पहुंची सबा आजाद, कार में एक्टर को किया सरेआम किस

ऋतिक रोशन पिछले डेढ़ साल से अपने रिलेशनशिप स्टेटस को लेकर चर्चा में हैं। सिंगर और एक्ट्रेस सबा आजाद उनकी गर्लफ्रेंड हैं। पिछले काफी समय से दोनों को एक दूसरे के साथ स्पॉट किया जा रहा है। दोनों एक-दूसरे की इन-हाउस और फैमिली पार्टियों में भी शामिल होते थे। दोनों सोशल मीडिया पर एक दूसरे के लिए अपना प्यार जाहिर करते हैं। ऋतिक और सबा आजाद को आज सुबह मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। ऋतिक फिल्म ‘फाइटर’ की शूटिंग के लिए रवाना हुए।

पैपराजी ने इस कपल का एक वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि ऋतिक रोशन मुंबई एयरपोर्ट पर पहुंचते नजर आ रहे हैं। ओलिव कलर की टी-शर्ट में ऋतिक डैशिंग लग रहे हैं। ब्राउन कार्गो पैंट के साथ उन्होंने हरे रंग की जैकेट भी पहनी थी। फंकी कैप और पीले रंग के चश्मे से ऋतिक रोशन ने अपने लुक को पूरा किया। वीडियो में देखा जा सकता है कि ऋतिक कार से उतरते ही सबा आजाद को गले लगा लेते हैं। कार से उतरने से पहले ऋतिक और सबा ने एक-दूसरे को होठों पर किस किया। बाद में सबा कार से उतर गईं।

इस साल के अंत तक करेंगे शादी
शादी के प्लान को लेकर दोस्त ने कहा कि दोनों शादी के बारे में सोच रहे हैं। लेकिन कोई जल्दी नहीं है। इस साल के अंत तक हालात सुधरेंगे और दोनों शादी के बारे में सोचेंगे। फिलहाल ऋतिक रोशन और सबा दोनों ही प्रोफेशनली कमिटेड हैं। दोनों का मानना ​​है कि शादी के बाद साथ में समय बिताना अच्छा रहेगा। ऐसे में वह पहले अपने वर्क कमिटमेंट्स को पूरा करने की सोच रहे हैं। शादी के बाद दोनों लॉन्ग वेकेशन पर जाएंगे। दोस्तों ने कहा कि ऋतिक अपनी दूसरी शादी को सिंपल रखेंगे। इस शादी में सिर्फ फैमिली मेंबर्स और दूसरे क्लोज फ्रेंड्स ही शामिल होंगे।

Related posts

चीन के रेनेसां कंपनी के शेयरों में 50 फीसदी का भारी गिरावट, जानिए ऐसे क्यों हुआ?

Admin

आयकर विभाग ने दिया अलर्ट, 15 मार्च तक निपटा लें यह काम, नहीं तो लगेगा जुर्माना

Live Bharat Times

राष्ट्रपति के दौरे को लेकर गुरुग्राम में ट्रैफिक बंद नहीं किया जाएगा, पढ़े पूरी खबर

Admin

Leave a Comment