Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
ब्रेकिंग न्यूज़राजनीति

“एक आरोपी बीजेपी का मेंबर”, AAP ने महिला को कार से घसीटने के बाद लगाया आरोप

सुल्तानपुरी में चौंकाने वाली घटना पर ‘आप’ के मुख्य प्रवक्ता सौरभ भारद्वाज ने कहा कि मामले में गिरफ्तार किए गए पांच आरोपियों में से एक मनोज मित्तल BJP का सदस्य हैं. उन्होंने कहा कि उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों को बचाने की कोशिश कर रहे हैं.

दिल्ली के सुल्तानपुरी थाना क्षेत्र में युवती को कई किलोमीटर तक कार से घसीट कर मार देने के मामले में आम आदमी पार्टी (आप) ने बीजेपी पर बड़ा आरोप लगाया है. ‘आप’ ने कहा कि इस घटना में शामिल एक आरोपी बीजेपी का सदस्य है. सुल्तानपुरी में चौंकाने वाली घटना पर ‘आप’ के मुख्य प्रवक्ता सौरभ भारद्वाज ने कहा कि मामले में गिरफ्तार किए गए पांच आरोपियों में से एक मनोज मित्तल BJP का सदस्य हैं. उन्होंने कहा कि उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों को बचाने की कोशिश कर रहे हैं.
मंगोलपुरी पुलिस स्टेशन की तस्वीरें साझा करते हुए भारद्वाज ने कहा कि यह विडंबना है कि पुलिस स्टेशन के ठीक बगल में एक होर्डिंग है, जिसमें मित्तल की तस्वीर है और उनकी पहचान भाजपा सदस्य के रूप में है. आप के आरोप का जवाब देते हुए दिल्ली बीजेपी के मीडिया सेल के प्रमुख हरीश खुराना ने कहा कि पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. पीटीआई की एक रिपोर्ट के अनुसार, उन्होंने कहा कि दोषियों को सख्त से सख्त सजा दी जानी चाहिए, चाहे वे किसी भी पार्टी के हों.
राजधानी दिल्ली में शक्तियों के बंटवारे को लेकर उपराज्यपाल के कार्यालय से बार-बार टकराने वाली ‘आप’ ने आज सक्सेना को पद से तत्काल बर्खास्त करने की मांग की. भारद्वाज ने कहा, “वह दिल्ली के बारे में कुछ नहीं जानते. अगर मैं उन्हें सुल्तानपुरी में छोड़ दूं, तो उन्हें पता नहीं चलेगा कि नजफगढ़ किस दिशा में है.”
भारद्वाज ने मीडिया को बताया कि जिस चश्मदीद ने महिला को सड़कों पर घसीट कर ले जाने की सूचना पुलिस को दी थी, उसने 22 बार फोन किया, लेकिन पुलिस आरोपी को रंगे हाथों पकड़ने में नाकाम रही.
दिल्ली पुलिस ने कहा है कि आरोपियों ने उन्हें बताया था कि उनकी कार का एक्सीडेंट हो गया है, लेकिन उन्हें नहीं पता था कि महिला को घसीटा जा रहा है.
भारद्वाज ने इस तर्क को खारिज करते हुए कहा, “हमारी कार के नीचे पॉलीथिन फंस जाए तो भी शोर होने लगता है और हम नीचे उतरकर जांच करते हैं. यहां एक शव को 12 किमी तक घसीटा गया और पुलिस कह रही है कि म्यूजिक बहुत तेज था.” कि आरोपी इसके बारे में अनभिज्ञ थे.”

Related posts

मध्यप्रदेश: ठंड में ठिठुर रहा मध्यप्रदेश, यहां से हो सकती है मावठा के एंट्री

Admin

तमिलनाडु लोक सेवा आयोग (TNPSC) के द्वारा जेलर पदों के लिए भर्ती, जानिए जानकारी सम्पूर्ण एक बार में।

Live Bharat Times

दिल्ली में कोविड-19 के 152 नए मामले, एमसीडी ने अस्पतालों से मरीजों की जांच करने को कहा

Live Bharat Times

Leave a Comment