Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
ब्रेकिंग न्यूज़राज्य

एक लाख का इनामी गैंगस्टर एसटीएफ-पुलिस की मुठभेड़ में हुआ ढेर

रविवार शाम हुई मुठभेड़ में नोएडा पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त टीम ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश के एक गैंगस्टर मार गिराया। पुलिस के आला अधिकारियों द्वारा यह जानकारी दी गयी। मुठभेड़ में मारे गए गैंगस्टर पर एक लाख रुपए का इनाम घोषित था। गैंगस्टर के साथ हुई मुठभेड़ में दो पुलिस अधिकारियों को भी चोटें आई हैं। गैंगस्टर के मारे जाने के साथ ही एक हत्या की संदिग्ध साजिश को भी नाकाम कर दिया गया है। एसटीएफ के एक अधिकारी के अनुसार , “मुठभेड़ के दौरान गैंगस्टर कपिल उर्फ कृपाल को गोली लगी और उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.” मुठभेड़ में मारे गए गैंगस्टर बागपत जिले के कपिल उर्फ कृपाल के खिलाफ दोहरे हत्याकांड समेत करीब तीन दर्जन आपराधिक मामले दर्ज हैं।

पुलिस अधीक्षक कुलदीप नारायण सिंह ने घटना की जानकारी देते हुए कहा, ‘‘रविवार रात को एसटीएफ को सूचना मिली की कुख्यात गैंगस्टर योगेश भदौरा के गिरोह का शार्प शूटर कपिल अपने साथियों के साथ किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने के इरादे से गौतम बुद्ध नगर में आया है। इसी सूचना के आधार पर एसटीएफ और स्थानीय थाने के अधिकारियों ने आरोपियों को रोका और उन्हें घेर लिया, जिन्होंने बचने के लिए पुलिस टीम पर गोलियां चला दीं। जवाबी गोलीबारी में बदमाश मारा गया।”

मूल रूप से बागपत जिले के रहने वाले कपिल पर दोहरे हत्याकांड समेत 35 से ज्यादा आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस अधिकारी ने बताया कि बागपत में पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी पर एक लाख रुपये इनाम की घोषणा की थी। कपिल पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुख्यात अपराधी योगेश भदौरा का शार्प शूटर था और हाल में सुनील राठी गिरोह के सदस्य के रूप में सक्रिय था। पुलिस ने मुठभेड़ के तत्काल बाद यह जानकारी नहीं दी है कि यहाँ नॉएडा में कपिल के निशाने पर कौन था। पुलिस ने बताया कि मारे गए बदमाश कपिल  के पास से पुलिस ने दो पिस्तौल, कारतूस और एक मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस सूत्रों के अनुसार दिल्ली की जेल में बंद योगेश भदौरा जेल से ही अपने शूटरों को वारदातों को अंजाम देने का निर्देश देता है।

Related posts

5G Service: जयपुर, जोधपुर, कोटा, उदयपुर में सबसे पहले शुरु होगी 5जी सर्विस, जानिए कब..!!

Live Bharat Times

फिर से राजस्थान में सीयासी गरमाई, सचिन पायलट ने गहलोत पे खुलकर साधा निशान

कानपुर में पीएम मोदी: पीएम मोदी ने कानपुर को दिया नए साल का तोहफा, किया मेट्रो ट्रेन का उद्घाटन

Live Bharat Times

Leave a Comment