Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
खेलब्रेकिंग न्यूज़भारत

कप्तान कोहली के लिए T20 World Cup के पहले आई बड़ी खुशखबरी, दुबई में लगा नया स्‍टैच्‍यू

टी20 वर्ल्ड कप का पहला वॉर्म मैच टीम इंडिया ने जीत लिया है, वहीं कप्तान कोहली के लिए एक और अच्छी खबर आई है।

दुबई के मैडम तुसाद म्यूजियम में भारतीय कप्तान विराट कोहली का मोम का पुतला (वैक्स स्टैच्यू) लगाया गया है.

वहीं दुबई के मैडम तुसाद म्यूजियम में विराट कोहली के साथ ही महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर की प्रतिमा भी लगाई गई है।

कोहली को भारतीय टीम की नेवी ब्लू जर्सी में दिखाया गया है। वैक्स म्यूजियम में कोहली की यह पहली प्रतिमा नहीं है।

2018 में, मैडम तुसाद ने दिल्ली संग्रहालय में कोहली की पहली मोम की प्रतिमा का अनावरण किया था। वहीं, 2019 विश्व कप के दौरान इंग्लैंड में दूसरी प्रतिमा स्थापित की गई थी।

दिग्गज सचिन तेंदुलकर के बाद, कोहली इंग्लैंड के मैडम तुसाद संग्रहालय में स्थापित मोम का पुतला लगाने वाले दूसरे भारतीय क्रिकेटर हैं।

आपको बता दें कि आधुनिक क्रिकेट के महान बल्लेबाजों में से एक कोहली ने अपने नाम कई रिकॉर्ड बनाए हैं। उन्होंने सीमित ओवर्स में कई तेज पारियां खेली हैं।

Related posts

2024 वर्ल्ड कप में 16 नहीं, 20 टीमें होंगी; फॉर्मेट में भी भारी बदलाव

Admin

राजस्थान पर गुजरात का का पलड़ा भारी : IPL 2022 में इनके बीच खेले गए दो मैच, दोनों में गुजरात को मिली जीत

Live Bharat Times

Deoghar Shiv Yatra: देवघर में शिव बारात पर झारखंड हाईकोर्ट का फैसला, प्रशासन के तय रूट से ही निकलेगी यात्रा

Admin

Leave a Comment