Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
मनोरंजन

करीना सैफ किस : बीच पर करीना को किस कर रहे थे सैफ, एक्ट्रेस ने ली ऐसी कंफर्टेबल फोटो; सोशल मीडिया पर लगी आग

Kareena Saif Kiss: पटौदी खानदान की बेगम करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) आए दिन सोशल मीडिया पर कोई ना कोई फोटो शेयर करती रहती हैं. एक्ट्रेस कई बार तैमूर और जेह बाबा संग फोटो शेयर करती हैं तो कई बार सैफ के साथ अपनी कोजी फोटोज. वहीं अब करीना ने सैफ (Saif Ali Khan) के साथ बीच पर किस करते हए ऐसी फोटो शेयर तक दी है जो इंटरनेट का पारा बढ़ा रही है. करीना की ये फोटो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है और हर कोई इन सितारों की सेल्फी पर जमकर कमेंट कर रहा है.

सैफ ने किया किस
इस फोटो में करीना कपूर खान और सैफ अली खान जैकेट पहने हुए हैं. दोनों काफी लाइट मूड में नजर आए. इस फोटो में करीना सेल्फी खींचती हुई दिख रही हैं तो वहीं सैफ एक्ट्रेस को किस करते हुए नजर आ रहे हैं.

बिना मेकअप भी शेयर की फोटो
खास बात है कि करीना ने तीन तस्वीरों में से एक बिना मेकअप फोटो भी शेयर की है. एक्ट्रेस ने बिना मेकअप लुक की सेल्फी काफी पास से खींची है जो देखते ही देखते वायरल हो गई.

लिखा ये कैप्शन
करीना कपूर ने सैफ के साथ अपनी इन कोजी फोटोज को इंस्टाग्राम पर कैप्शन के साथ शेयर किया है. एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा- ‘बीच पे जैकेट और किस…इंग्लिश चैनल.’ इसके साथ ही हैशटैग के साथ एक्ट्रेस ने आगे लिखा- ‘क्या इंग्लैंड में यही समर है?’ एक्ट्रेस की इन फोटोज पर सेलेब्स और फैंस जमकर कमेंट कर रहे हैं और दोनों की जोड़ी की तारीफ भी कर रहे.

 

Follow us on Facebook, Twitter & Youtube.

Related posts

Debina Bonnerjee ने अस्पताल से शेयर की न्यू बॉर्न बेबी की पहली झलक, बेटी को एक टक निहारते दिखे डैडी गुरमीत

Live Bharat Times

डांस दीवाने जूनियर्स : ऋषि कपूर को याद कर इमोशनल हुईं नीतू, बोलीं- रोज कोई न कोई याद दिलाता है

Live Bharat Times

बिग बॉस 15: कैप्टेंसी टास्क के दौरान बिगड़ी तेजस्वी प्रकाश की तबीयत, करण कुंद्रा ने ऐसे संभाला

Live Bharat Times

Leave a Comment