Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
ब्रेकिंग न्यूज़राज्य

किसान की उपज की राशि को छीनकर भागने वाले लुटेरे को पकड़ने वाले किसान व सुरक्षाकर्मियों को एएसपी ने किया सम्मानित।

रायसेन मध्य प्रदेश।

रायसेन शहर के भोपाल मार्ग पर स्थित कृषि उपज मंडी में एक किसान की उपज की राशि को छीनकर भागने वाले लुटेरे को पकड़ने वाले किसान व सुरक्षाकर्मियों का थाना कोतवाली परिसर में सोमवार को एडिशनल एसपी अमृत मीणा एसडीएम लक्ष्मीकांत खरे एसडीओपी आरती प्रभा तहसीलदार अजय प्रताप पटेल थाना कोतवाली टीआई जगदीश सिंह सिद्धू ने हार फूल पहनाकर स्वागत किया। एडिशनल एसपी ने कहा कि समाज के लोग इसी तरह जागरुक होंगे तो निश्चित ही अपराधों को अंजाम देने वाले अपराधियों में भय का माहौल निर्मित होगा। मंडी में जब यह वारदात हुई थी, तब लोगों की सतर्कता और जागरूकता के चलते बदमाश को पकड़ लिया गया और पुलिस के हवाले किया। उन्होंने आमजन से अपील की कि अपने आसपास इसी तरह सतर्क रहें और जागरुक रहें। संदिग्ध गतिविधियों की पुलिस को जरुर सूचना दें। उल्लेखनीय है कि 17 दिसंबर 2022 की शाम 7:30 बजे किसान वीरेंद्र यादव के साथ एक लुटेरे ने लूट को अंजाम दिया था। एक लाख 60 हजार की लूट की घटना को अंजाम देने के बाद थैले को लेकर भाग गया था। गोस्वामी को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले किया। पुलिस ने इस मामले में आरोपी के खिलाफ धारा 392 आईपीसी के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया है। मंडी के सुरक्षाकर्मी सोहन सेन प्रमोद सक्सेना धनराज यादव सहित किसानों का सम्मान किया।

Related posts

संग्राम सिंह और पायल रोहातगी बने ‘द तुली रिसर्च सेंटर फॉर इंडिया स्टडीज़’ में भारतीय सिनेमा व सांस्कृतिक विरासत से जुड़ी प्रदर्शनी के गवाह

Live Bharat Times

अस्पतालों में लागू होगी ग्रेडिंग सिस्टम, अलग-अलग शहरों में इलाज और जांच की दरें अलग-अलग होंगी

Live Bharat Times

घर लौटते ही गोटाबाया राजपक्षे का सिरदर्द बढ़ गया, उन्हें कानूनी कार्रवाई का सामना करना पड़ा

Live Bharat Times

Leave a Comment