Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
ब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजन

कैटरीना कैफ ने मनाया अपना पहला करावाचौथ, तस्वीरों ने इंटरनेट पर मचाया धूम

करवा चौथ का पर्व सेलिब्रिटीज के बीच काफी धूमधाम से मनाया जा रहा है। फिल्म उद्योग के साथ-साथ टीवी उद्योग के कई सेलेब्स ने भी अपने प्रशंसकों को शुभकामना देने के लिए अपने सोशल मीडिया का सहारा लिया। इसी बीच एक्ट्रेस कैटरीना कैफ ने आज शादी के बाद अपना पहला करवा चौथ बेहद खास अंदाज में मनाया।

फैंस को कैटरीना और विक्की की करवा चौथ की तस्वीरों का बेसब्री से इंतजार था। फैंस का इंतजार आखिरकार खत्म हुआ। एक्ट्रेस ने करवा चौथ सेलिब्रेशन की कुछ खूबसूरत तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। इन तस्वीरों में कटरीना मल्टी कलर ब्लाउज के साथ पिंक साड़ी पहने बेहद क्यूट लग रही हैं। इसके साथ ही एक्ट्रेस ने हाथों में लाल चूड़ी पहना हुआ है। साथ ही, विक्की सिंपल लुक में नजर आ रहे हैं।

आपको बता दें कि कैटरीना कैफ और विक्की कौशल ने 9 दिसंबर 2021 को शाही शादी की थी।  शादी के बाद कटरीना की ये है पहला करवा चौथ का पर्व था।

Related posts

FIFA World Cup: आखिरकार चला मेसी का जादू! उन्होंने माराडोना के उस रिकॉर्ड की बराबरी की

Admin

सौरव गांगुली और जय शाह के भविष्य को लेकर सुप्रीम कोर्ट आज देगा फैसला

Live Bharat Times

सिर्फ संक्रमण से ही नहीं बचाता डेटोल स्किन के लिए भी फायदेमंद हे।

Live Bharat Times

Leave a Comment