Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
खेलब्रेकिंग न्यूज़

क्रिकेटर की दुल्हनिया बनेंगी अथिया शेट्टी, केएल राहुल से यूं हुई थी मुलाकात

बॉलीवुड की ‘अन्ना’ कही जाने वाली सुनील शेट्टी की बेटी अथिया शेट्टी आज अपना 30वां जन्मदिन मना रही हैं। वहीं उनके बर्थडे के मौके पर उनके फैंस और सेलेब्स सोशल मीडिया के जरिए अथिया शेट्टी को बर्थडे विश कर रहे हैं।आपको बता दें कि सुनील शेट्टी और माना शेट्टी के घर 5 नवंबर 1992 को जन्मीं अथिया शेट्टी बचपन से ही एक्ट्रेस बनने का सपना देखती थीं। अथिया शेट्टी ने अपनी स्कूली शिक्षा मुंबई से की और फिर अपने सपने को पूरा करने के लिए न्यूयॉर्क फिल्म अकादमी में प्रवेश लिया। अथिया शेट्टी ने 2015 में निखिल आडवाणी की फिल्म हीरो से सूरज पंचोली के साथ बॉलीवुड में डेब्यू किया।

हालांकि, अथिया शेट्टी को अपनी डेब्यू फिल्म के लिए दर्शकों का बहुत अच्छा रिस्पॉन्स नहीं मिला और इसके बाद अथिया शेट्टी को अर्जुन कपूर के साथ ‘मुबारकां’ और नवाज के साथ ‘मोतीचूर चकनाचूर’ फिल्म में देखा गया। इन फिल्मों से भी अथिया खास नाम नहीं कमा पाईं।
बता दें कि अथिया का फिल्मी करियर कुछ खास नहीं रहा है लेकिन वह अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर हमेशा चर्चा में रहती हैं। बता दें कि अथिया शेट्टी क्रिकेटर केएल राहुल को लंबे समय से डेट कर रही हैं। कुछ समय पहले दोनों ने अपने रिश्ते को ऑफिशियल किया था। बता दें कि केएल राहुल की भी शेट्टी फैमिली में एंट्री हो चुकी है। अगर उनकी प्रेम कहानी की बात करें तो अथिया और केएल राहुल एक कॉमन फ्रेंड के जरिए मिले और फिर दोनों में दोस्ती हो गई जो प्यार में बदल गई। बता दें कि इनके रिश्ते की खूबी यह है कि अन्य अभिनेत्रियों की तरह अथिया ने कभी भी रिलेशनशिप में आने के बाद अपने रिश्ते को छिपाने की कोशिश नहीं की।
अथिया शेट्टी और केएल राहुल अक्सर सोशल मीडिया पर एक-दूसरे की तस्वीरें शेयर करते रहते हैं और दोनों कई बार साथ में छुट्टियां मना चुके हैं। बता दें कि अथिया के साथ केएल राहुल के साथ क्रिकेट सीरीज के लिए भी जाते हैं। इसके अलावा केएल राहुल शेट्टी परिवार के साथ अहान शेट्टी की फिल्म तड़प की स्क्रीनिंग के दौरान नजर आए और उसी समय से अथिया और केएल राहुल की शादी की खबरें सामने आने लगीं। जानकारी के मुताबिक इस साल के अंत तक दोनों शादी के बंधन में बंध सकते हैं।

Related posts

समान लोगों की आदतें?: एक जैसे दिखने वाले लोगों, समान जीवन शैली और बीमारियों पर भी किया गया शोध

Live Bharat Times

किन चीज़ो के सेवन से आपको मिलेगा ज्यादा प्रोटीन। जानते हे।

Live Bharat Times

किंग खान का नाम दुनिया के अमीर अभिनेताओं की लिस्ट में है शामिल

Live Bharat Times

Leave a Comment