Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
ब्रेकिंग न्यूज़भारत

खतौली के चुनावी रण में आज उतरेंगे दिग्गज,चलेगा आरोप प्रत्यारोप का दौर

 

खतौली उप चुनाव को जीतने के लिए राजनीतिक दलों ने अपनी पूरी शक्ति, सामर्थ्य और संसाधनो को लगा दिया है। आज जहा एक तरफ भाजपा की तरफ से  स्टार प्रचारक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जनसभा होगी वहीँ दूसरी तरफ गठबंधन के लिए रालोद अध्यक्ष जयंत सिंह 13 गांव में नुक्कड़ सभाएं करेंगे। इस दौरान दोनों ही पक्षों द्वारा एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगाए जाने की सम्भावना है । इतना ही नहीं सीएम योगी की जनसभा के दौरान पूर्व मंत्री धर्मसिंह सैनी भी  समाजवादी पार्टी छोड़कर भाजपा की सदस्यता ग्रहण करेंगे।

एक नजर में देखा जाए तो खतौली का उपचुनाव काफी दिलचस्प बन पड़ा है। मुजफ्फरनगर दंगे के मुकदमे में खतौली से दूसरी बार विधायक चुने गए विक्रम सैनी को सजा हुई, जिसमें उनकी सदस्यता चली गई। इसके बाद दोबारा चुनाव का मैदान सज गया है।आज मुख्यमंत्री योगी भाजपा प्रत्याशी राजकुमारी सैनी के समर्थन में खतौली में जनसभा करने के लिए आ रहे हैं। दूसरी बार मुख्यमंत्री चुने जाने के बाद योगी आदित्यनाथ पहली बार जिले में पहुंच रहे हैं।चुनाव की आचार संहिता के चलते किसी घोषणा की उम्मीद नहीं है, लेकिन फिर भी गन्ना किसानों की निगाह सीएम के भाषण पर रहेगी। गन्ना बेल्ट में भाव बढ़ाए जाने का मुद्दा बार-बार उठता रहता है।रालोद अध्यक्ष राज्यसभा सांसद जयंत सिंह भी आज खतौली से गठबंधन के प्रत्याशी मदन भैया के समर्थन में बुवाड़ा खुर्द, बुवाड़ा कलां, ताजपुर, सराय, नैना, दूदाहेड़ी, सोंटा, जोहरा समेत 13 गांव में जनसभा करेंगे। गन्ना किसानों के अलावा रालोद अध्यक्ष मजदूरों और युवाओं को रोजगार का मुद्दा उठा रहे हैं।

Related posts

डोर्नियर-228 फ्लाइट आज: पहली मेड इन इंडिया कमर्शियल फ्लाइट असम से अरुणाचल जाएगी, ज्योतिरादित्य सिंधिया दिखाएंगे हरी झंडी

Live Bharat Times

राजस्थान: गायत्री बिश्नोई को AAP ने बनाया राजस्थान महिला विंग का अध्यक्ष? टीवी शो और फिल्मों में भी किया है काम

Admin

दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड के नाम पर हो रहा गोरखधंधा, मॉडल निकिता धग ने उठाई आवाज

Live Bharat Times

Leave a Comment