Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
ब्रेकिंग न्यूज़राजनीति

गुजरात चुनाव: आचार संहिता उल्लंघन मामला, चुनाव आयोग ने पीएम को दी क्लीनचीट

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अहमदाबाद के रानिप इलाके में मौजूद निशान स्कूल में कल अपना मतदान किया था. कांग्रेस पार्टी ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर गुजरात में मतदान के दौरान चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन का आरोप लगाया था. इसके अलावा कांग्रेस ने चुनाव आयोग पर इस मामले में मूकदर्शक बने रहने का आरोप भी लगाया था.

इस मामले को लेकर गुजरात के अतिरिक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी बताया कि जब प्रधानमंत्री साबरमती वार्ड में मतदान करने आए, तो उसे लेकर कांग्रेस ने हमें और चुनाव आयोग को शिकायत पत्र लिखा कि प्रधानमंत्री ने रोड शो कर आदर्श आचार संहिता भंग किया है. इसको लेकर हमने एक रिपोर्ट मंगाई जिसमें इस बात की पुष्टि नहीं हुई.

कांग्रेस ने मतदान के दौरान रोड शो करने का पीएम मोदी पर आरोप लगाते हुए कहा था कि यह चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन हैं. लेकिन अब इस मामले में आयोग ने पीएम को क्लीनचीट दे दी है. आयोग ने कहा कि ये कोई रोड शो नहीं था, भीड़ अपने आप तब इकट्ठा हो गई जब प्रधानमंत्री वोट देने गए.

Related posts

अडानी के बाद ये अमीर आदमी भी दुनिया के अमीरों की लिस्ट से बाहर, अमेरिका का दबदबा

Admin

उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में पिछले 15 दिनों से अंबियापुर ब्लाक मुख्यालय पर चल रहे योग प्रशिक्षण शिविर का गुरूवार को

Live Bharat Times

गैस की समस्या से परेशान हैं तो करें ये अचूक उपाय

Live Bharat Times

Leave a Comment