Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
ब्रेकिंग न्यूज़राज्य

गुजरात में 27 साल से चुनाव में बीजेपी कांग्रेस का रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाई है, क्यां ईस बार ये होगा

कुछ एग्जिट पोल के नतीजों में बीजेपी को करीब 130 सीटों के आस पास का दावा किया गया है। कुछ पोल 150 के आसपास होने का दावा कर रहे हैं। तब बीजेपी कांग्रेस के पिछले 27 साल के रिकॉर्ड को नहीं तोड़ पाई थी। अगर कुछ पोल सही साबित होते हैं तो बीजेपी कांग्रेस के माधव सिंह सोलंकी के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ सकती है, लेकिन ऐसा होने के संकेत कम ही हैं। एग्जिट पोल में देखा जा रहा है कि बीजेपी 2002 का अपना ही रिकॉर्ड तोड़ सकती है।

गुजरात की सभी 182 विधानसभा सीटों के लिए वोटिंग प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। ऐसे में सभी की निगाहें गुजरात के नतीजों पर टिकी हैं। विभिन्न मीडिया संगठनों ने एग्जिट पोल के नतीजे सामने आए है। हालांकि, चुनाव आयोग 8 दिसंबर को अंतिम परिणाम घोषित करेगा। इसके बाद ही और तस्वीर साफ हो सकेगी।

विभिन्न मीडिया संगठनों के एग्जिट पोल के मुताबिक, गुजरात में बीजेपी की सत्ता फिर से बहाल हो सकती है और यह भी अनुमान लगाया जा रहा है कि इस बार विधानसभा चुनाव में बीजेपी को 150 सीटें मिल सकती हैं, इसका अंदाजा लगाना भी बेहद मुश्किल है। इसका मतलब यह होगा कि बीजेपी ने अपने सारे पुराने रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं लेकिन माधव सिंह के समय के रिकॉर्ड को तोड़ पाना मुश्किल है।

माधव सिंह सोलंकी का रिकॉर्ड
1985 के गुजरात विधानसभा चुनाव में, कांग्रेस नेता माधव सिंह सोलंकी के नेतृत्व में कांग्रेस ने गुजरात विधानसभा में 149 सीटें जीतीं। अगर बीजेपी इस बार राज्य में 150 सीटें जीतती है तो वह न सिर्फ अपने बल्कि कांग्रेस के भी सारे पुराने रिकॉर्ड तोड़ देगी। विभिन्न संगठनों के एग्जिट पोल के मुताबिक अगर बीजेपी को 150 सीटें मिलती हैं तो सबसे ज्यादा सीटें जीतने का रिकॉर्ड इसी पार्टी के नाम दर्ज हो जाएगा।

जानिए यह पोल क्यां कहते है
इंडिया टुडे के एक्सिस माई इंडिया एग्जिट पोल के अनुसार, अपने पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए, भाजपा राज्य में न्यूनतम 131 और अधिकतम 151 सीटें जीत सकती है, जबकि कांग्रेस 16 से अधिकतम 30 सीटें जीत सकती है। लेकिन देखना यह है कि सालों पहले प्रचंड बहुमत से जीती कांग्रेस 27 साल से बैकफुट पर है।

Related posts

अगर आप भी मूड स्विंग से परेशान है तो अपने डाइट में लाएं यह बदलाव

Live Bharat Times

एनआरआई के लिए खुशखबरी, अमेरिका के 4 रूटों पर सफर होगा सुविधाजनक

Admin

जब नोरा फतेही के को-स्टार ने खींचे उनके बाल, मारा चांटा, हुआ बड़ा झगड़ा

Admin

Leave a Comment