Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
Otherब्रेकिंग न्यूज़

गुरु नानक देव के 553वें प्रकाश पर्व पर शामिल हुए सांसद।

रांची – गुरु नानक देव जी के 553वें प्रकाश पर्व के अवसर पर श्री गुरु नानक सत्संग सभा रातू रोड गुरुद्वारा में आयोजित कीर्तन दरबार में सांसद संजय सेठ उपस्थित हुए। इस दौरान संसद में कीर्तन दरबार में गुरु नानक देव को नमन् किया। इस अवसर पर गुरुद्वारा परिसर में लगे सेवा शिविरों का अवलोकन भी सांसद ने किया और प्रसाद स्वरूप लंगर में शामिल हुए। इसके अंदर बार मौजूद धर्मावलंबियों को संबोधित करते हुए सांसद ने कहा कि गुरु नानक देव जी ने समस्त मानवता की रक्षा, आपसी प्रेम और सद्भाव के लिए जो संदेश दिए, वह आज भी हम सबके लिए अनुकरणीय हैं।

गुरु नानक देव के जीवन की कहानियां हम बचपन से पढ़ते रहें। उनके जीवन ने हमें सबसे प्रेम करना सिखाया है। अपने खेत की फसलों को भी बहुत खुश होकर गुरु नानक देव चिड़ियों को खिला दिया करते थे। उनका मानना था इस सृष्टि में जितने भी जीव हैं, सबका पालन परमात्मा करते हैं। आज समय की भी यही मांग है कि हम गुरु नानक देव जी के पद चिन्हों पर चलें। मानवता की सेवा के लिए उन्होंने जो रास्ते बताए, उस रास्ते पर चलें। समस्त जीव जगत की सेवा करें।

सांसद श्री सेठ ने कहा कि यह खुशी की बात है कि गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारा के द्वारा सेवा शिविर का आयोजन किया गया है। जहां स्वास्थ्य परीक्षण जैसी महत्वपूर्ण सेवाएं दी जा रही है। हम सब साथ मिलकर समाज के हर वर्ग की सेवा करें, तभी गुरु नानक देव जी के पदचिन्हों पर चलने का, प्रकाश पर्व मनाने की सार्थकता होगी।

Related posts

मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कोर्ट ने अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज को दी जमानत

Live Bharat Times

Reusable Item on Amazon: Eco-Friendly Product पर्यावरण के हैं अच्छे

Live Bharat Times

दूसरी शादी के लिए तैयार हैं मलाइका… लेकिन वजह नहीं हैं अर्जुन!

Live Bharat Times

Leave a Comment