Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
ब्रेकिंग न्यूज़भारत

गुरु नानक देव विश्वविद्यालय में अनियमितताओं की होगी विजिलेंस जांच,

अमृतसर के गुरु नानक देव विश्वविद्यालय में लंबे समय से चली आ रही अनियमितताओं की अब जांच होगी। जानकारी के अनुसार, सरकार की तरफ से इस मामले की विजिलेंस जांच करवाने का फैसला लिया गया है। इसके लिए विजिलेंस ब्यूरो के आईजी मनमोहन सिंह को तैनात कर दिया गया है। गुरु नानक देव विश्वविद्यालय में अलग-अलग पोस्टों पर योग्यता को नजरअंदाज कर बहुत सारे अधिकारी और कर्मचारी तैनात कर दिए गए हैं। जिसके खिलाफ समय-समय पर आवाज उठती रही है। अध्यापकों ने पंजाब सरकार और गवर्नर को शिकायतें भेजी थी, वहीं गुरु नानक देव विश्वविद्यालय टीचिंग एसोसिएशन ने भी करीब एक दर्जन शिकायतें पंजाब सरकार को भेजी थी। इन सभी शिकायतों को इकट्ठा करके पंजाब सरकार जांच शुरू कर रही है। यह भी पता चला है कि सरकार की ओर से विश्वविद्यालय में चल रहे अलग-अलग प्रोजेक्टों में हुए कथित घोटालों की भी जांच की जाएगी।

उल्लेखनीय है कि टीचिंग एसोसिएशन ने गुरु नानक देव विश्वविद्यालय के वीसी डॉ. जसपाल सिंह संधू की नियुक्ति पर भी एतराज जताया था। उनका कहना था कि वाइस चांसलर लगने के लिए डॉ. संधू निर्धारित शर्तें पूरी नहीं करते। वह अकादमिक डॉक्टर नहीं बल्कि ऑर्थो के डॉक्टर हैं। वहीं विश्वविद्यालय के अलग-अलग विभाग के कर्मचारियों ने भी उनके साथ हुए प्रबंध स्तर पर हुई धक्काशाही की शिकायतें पंजाब सरकार को भेजी थी। इन सभी शिकायतों को इकट्ठा करके जांच शुरू की जा रही है।

Related posts

Dhanteras 2022: धनतेरस पर कर लें धनिया के उपाय, होगी बरकत, घर में आएगी खुशहाली

Live Bharat Times

जम्मू कश्मीर: घाटी में हिंसा के बाद गृह मंत्री अमित शाह ने की एक घंटे की बैठक, आतंकियों के खात्मे की योजना, भेजी विशेषज्ञ टीम

Live Bharat Times

दो दुकानों में लगी आग, लाखों के सामान जलकर राख

Live Bharat Times

Leave a Comment