Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
हेल्थ / लाइफ स्टाइल

घर की सफाई करते समय इन बातों का जरूर रखें ध्यान

 

Vastu Tips For Cleaning: कहते हैं मां लक्ष्मी (Maa Lakshmi) वहीं वास करती हैं, जिस घर में साफ-सफाई होती है. घर में साफ-सफाई से न केवल मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है. बल्कि घर में सकारात्मक ऊर्जा (Positive Energy) का आगमन होता है. साथ ही, मन, शरीर, सेहत और परिवार के सदस्यों की तरक्की भी प्रभावित होती है.

वास्तु शास्त्र (Vastu Shastra) में भी घर की साफ-सफाई को लेकर काफी जोर दिया गया है. वास्तु जानकारों का कहना है कि घर की साफ-सफाई के समय अगर कुछ नियमों का पालन किया जाए, तो इससे व्यक्ति की आर्थिक स्थिति मजबूत होती है. आइए जानते हैं घर की साफ-सफाई के कुछ जरूरी नियमों के बारे में.

वास्तु के अनुसार साफ-सफाई के नियम (Vastu Tips for Cleaning)

1. इस समय न करें सफाई

वास्तु शास्त्र का मानना है कि घर में कभी भी ब्रह्ममुहूर्त में या फिर सूर्यास्त के समय झाड़ू नहीं लगानी चाहिए. झाड़ू लगाने का सही समय ब्रह्ममुहूर्त के बाद या फिर सूर्यास्त से पहले का है. अगर किसी वजह से झाड़ू लगानी भी पड़ जाती है, तो कूड़ा सुबह के समय ही फेंके. रात में कूड़े का ढेर बनाकर एक तरफ को कर दें. कहते हैं रात में झाड़ू लगाने से लक्ष्मी जी नाराज हो जाती हैं.

2. बाथरूम को साफ रखें

घर के बाथरूम-टॉयलेट आदि को भी हमेशा साफ-सुथरा रखें. बाथरूम में कभी जाले न लगने दें. वास्तु के अनुसार अगर बाथरूम या टॉयलेट के कारण कोई वास्तु दोष हो तो बाथरूम में एक कटोरी में नमक भरकर रख दें और हर हफ्ते उसे बदलते रहें. ऐसा करने से घर के वास्तु दोष दूर हो जाते हैं.

3. घर के कोने साफ रखें

वास्तु के अनुसार घर में मौजूद सभी कोनों को हमेशा साफ रखना जरूरी है. कहते हैं कि घर की उत्तर दिशा, ईशान कोण आदि को बिल्कुल साफ रखना चाहिए. या धन के देवता कुबेर वास करते हैं. खासतौर से ईशान कोण, उत्तर दिशा, वायव कोण को खाली और साफ रखें.

4. पानी में नमक डालकर पोंछा लगाएं

वास्तु जानकारों का मानना है कि घर में मौजूद वास्तु दोष को दूर करने के लिए हफ्ते में एक दिन पोंछे के पानी में समुद्री नमक डालकर पोंछा लगाएं. इससे घर में नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है. लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि ये काम गुरुवार के दिन न करें.

5. छत पर न रखें कबाड़

घर की छत या बालकनी में कबाड़ रखने से भी घर में नकारात्मक ऊर्जा आती है. छत या छप्पर पर टूटी-फूटी, अनुपयोगी चीजें आदि इक्ट्ठा न करें. ऐसा करने से घर में निर्धनता आती है.

Related posts

कोरोना ने पकड़ी रफ्तार: ब्रिटेन के ज्यादातर हिस्सों में कोविड पीक, इंग्लैंड में बढ़े मामले; एक दिन पहले जर्मनी में टूटा था रिकॉर्ड

Live Bharat Times

आपके शरीर की हर कोशिका आपको सुन रही है, अपने आप से प्यार से बात करें

Live Bharat Times

पिपरमेंट ऑयल के सेहत और त्वचा, बालों से जुड़े ये फायदे जानकर रह जायेंगे हैरान

Live Bharat Times

Leave a Comment