Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
ब्रेकिंग न्यूज़राज्य

चंबल नदी में दिखी विशालकाय मछली, देखकर हर कोई हैरान,

राजस्थान में बाढ़ के हालात हैं। बारिश के बाद कई बांध के गेट खोले गए हैं। ऐसे में मगरमच्छ और बड़ी मछलियों समेत कई जलीय जीव नदी में दिख रहे हैं। अब चंबल नदी में दो मीटर लंबी विशालकाय मछली दिखी है। जिसकी तस्वीर और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।मीडिया रिपोर्टस के अनुसार करौली के करणपुर क्षेत्र में चंबल नदी में बड़ी मछलियों के साथ काफी संख्या में मगरमच्छ देखे जा रहे हैं। अब करणपुर के घाट पर चंबल नदी में करीब दो मीटर लंबी एक मछली दिखाई दी है। जिसके बाद उत्सुक लोग मछली देखने के लिए करणपुर घाट पर पहुंचे। हालांकि, कुछ लोगों को ही मछली दिख पाई। जिसे लोगों ने अपने कैमरे में कैद कर लिया। मछली कतला प्रजाति की बताई जा रही है।चंबल अभ्यारण के उप वन संरक्षक अनिल यादव ने बताया कि आमतौर पर चंबल नदी में अधिकतम 3 से 5 फीट की लंबी बड़ी मछलियां देखने को मिली हैं। इससे बड़ी मछलियां बांध या नदी में पाई जाती हैं।उन्होंने बताया कि कतला प्रजाति की मछली की लंबाई अधिकतम लंबाई 1.8 मीटर और वजन 60 किलोग्राम तक हो सकता है

Related posts

पंजाब 2022: सत्ता में आप, कानून-व्यवस्था में आई खराबी, मूसेवाला की मौत

Admin

Indian Army ने Junior Commissioned Officer पदों के लिए भर्ती की प्रक्रिया शुरू, जानें कहां और कैसे कर सकते हैं आवेदन।

Live Bharat Times

उत्तराखंड के उधमसिंहनगर में बुजुर्ग को बेकाबू ट्रक ने पीछे से मारी टक्कर ।

Live Bharat Times

Leave a Comment