Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
ब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजन

जल्द ही शादी के बंधन में बनने वाले हैं सिद्धार्थ मल्होत्रा और खूबसूरत अदाकारा कियारा आडवाणी।

फिल्म इंडस्ट्री की खूबसूरत अदाकारा कियारा आडवाणी और हैंडसम हंक सिद्धार्थ मल्होत्रा बहुत जल्द शादी के पवित्र बंधन में बंधने वाले हैं। अपनी शादी की खबरों को लेकर ये दोनों सितारे आए दिन मीडिया की सुर्खियों में छाए रहते हैं। हर जगह बस यही चर्चा चल रही है कि दोनों जल्द ही शादी करने वाले हैं।
ये खबरें सुनकर फैंस भी इनकी शादी का बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इसी कड़ी में एक बार फिर दोनों को लेकर एक नई खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि दोनों अपनी शादी चंडीगढ़ में करने की सोच रहे हैं, जिसके लिए ये वहां पर लोकेशन भी देख रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी लगभग 1 महीने से अपनी शादी के लिए लोकेशन ढूंढ रहे हैं।
जानकारी के मुताबिक कियारा और सिद्धार्थ दोनों ही शेर शाह मूवी के बाद चर्चा में आ गए थे। उन दोनों के अफेयर की चर्चाएं शेरशाह मूवी के बाद शुरू हो गई थी, एक इंटरव्यू में कियारा ने इस बात को मानने से इंकार कर दिया था। पर अब उनकी शादी की पक्की खबरें आ रही है।

Related posts

Bihar Police ने Prohibition Constable पदों के लिए भर्ती की प्रक्रिया शुरू, जानें आवेदन प्रक्रिया।

Admin

मीका सिंह जल्द ही बंधने वाले हैं शादी के बंधन में, कर रहे हैं जीवन साथी तलाश

Live Bharat Times

बॉलीवुड एक्ट्रेस रकुल प्रीतने कपिल देव और सद्गुरु के साथ गोल्फ खेलते हुए वीडियो शेयर किया

Live Bharat Times

Leave a Comment