Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
ब्रेकिंग न्यूज़राज्य

झारखंड के खूंटी में पिता-पुत्र समेत तीन की हत्या…आरोपी गिरफ्तार

झारखंड: खूंटी थाना के भंडरा चांडीडीह गांव निवासी 65 वर्षीय बीतना मुंडा, उसके 25 वर्षीय पुत्र सूड़ा मुंडा और 20 वर्षीय विकास महतो की कुदाल से काटकर हत्या कर दी गई है। रिश्तेदारी में आए मुरहू के गजगांव निवासी हेमंत पूरती ने इस घटना को अंजाम दिया है। घटना रविवार देर रात की है। बताया जा रहा कि सोते समय हेमंत पूरती ने कुदाल से तीनों पर कुदाल से वार कर दिया। मौके पर ही तीनों की मौत हो गई। तीनों बरामदे में सो रहे थे।
हत्या के बाद शव के पास मौजूद रहा हेमंत
सोमवार सुबह मृतक के स्वजन को घटना की जानकारी हुई। हत्यारोपित हेमंत पूरती शव के पास ही बैठा हुआ था। स्वजन ने हेमंत पूरती को शवों के पास ही रस्सी से बांध दिया। इसकी सूचना खूंटी थाना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपित हेमंत पूरती को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए खूंटी सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने मौके से कुदाल बरामद कर ली है।मानसिक रूप से स्वस्थ नहीं है हेमंत बताया गया कि मृतक विकास महतो कर्रा थाना क्षेत्र के कदल गांव के चिउर छप्पर टोली का रहने वाला था। उसके पिता का नाम बिरसा महतो है। वह रविवार शाम अपने मामा के घर भंडारा गांव आया था। घटना के संबंध में मृतक बीतना मुंडा के बड़े पुत्र सोमा मुंडा ने बताया कि आरोपित हेमंत पूरती उसका ममेरा भाई है। आरोपित शुक्रवार को उसके घर मेहमानी में आया था। उसकी मानसिक स्थित थोड़ी ठीक नहीं है। कभी-कभी वह उग्र हो जाता है। बेवजह वह लोगों से झगड़ने लगता है। रविवार शाम को भी उसे दौरा पड़ा था। वह उग्र हो गया था। इसके बाद उसे कमरे में बंद कर दिया गया था।

Related posts

पंजाब के कैबिनट मंत्री दिल्ली जाकर पेश करेंगे अपना रिपोर्ट कार्ड

Admin

पैकर्स एंड मूवर्स गेम: ग्रेटर नोएडा से झारखंड जाना था माल, दो माह बाद भी नहीं पहुंचा, मांग रहे चार लाख की फिरौती

Live Bharat Times

ट्रेन से सफर करने से पहले हो जाएं सावधान, IRCTC ने खाने-पीने की चीजों का दाम बढ़ाया

Live Bharat Times

Leave a Comment