Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
खेल

टी 20 सीरिज पर भारत का कब्जा इंग्लैंड को उसी के घर में दिखाए तारे

नॉटिंघम –
रोहित की कप्तानी में भारत  और इंग्लैंड के बीच तीसरा टी-20 नॉटिंघम में खेला गया। टीम इंडिया ने तीन मैचों की सीरीज 2-1 से जीत ली। इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी। इंग्लैंड ने भारत के सामने 216 रन का लक्ष्य रखा है। जवाब में भारतीय टीम 20 ओवर में नौ विकेट पर 198 रन ही बना सकी। इंग्लैंड ने 17 रन से मैच जीता।इंग्लैंड ने तीसरे टी-20 में भारत को 17 रन से हरा दिया है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड ने 20 ओवर में सात विकेट पर 215 रन बनाए। इंग्लैंड के लिए डेविड मलान ने 39 गेंदों पर 77 रन और लियाम लिविंगस्टोन ने 29 गेंदों पर 42 रन की नाबाद पारी खेली।

जवाब में भारतीय टीम 20 ओवर में नौ विकेट पर 198 रन ही बना सकी। सूर्यकुमार की 117 रन की पारी बेकार गई। उनके अलावा टीम इंडिया का कोई बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर सका। इंग्लैंड की ओर से रीस टॉपली ने तीन विकेट झटके। वहीं, डेविड विली और क्रिस जॉर्डन ने दो-दो विकेट लिए।

 

Follow us on Facebook, Twitter & Youtube.

Related posts

टी20 क्रिकेट में आपको भविष्य में काफी स्पेशलिस्ट खिलाड़ी दिखेंगे : VVS लक्ष्मण

Live Bharat Times

भारत ने टी 20 सीरिज की अपने नाम रोहित का जलवा बरकरार

Live Bharat Times

क्या पाकिस्तान क्रिकेट टीम द्वारा पाएगी T20 वर्ल्ड कप का इतिहास

Live Bharat Times

Leave a Comment