Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
ब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजन

तीन गुना मस्ती के साथ लौटे चार दोस्त, सीरीज होगी पहले से ज्यादा बोल्ड

अमेजन प्राइम वीडियो की लोकप्रिय वेब सीरीज फॉर मोर शॉट्स प्लीज के तीसरे सीजन का ट्रेलर बीते दिनों रिलीज कर दिया गया। तीसरे सीजन में चारों दोस्त मस्ती और शरारतों के बीच नई मुसीबतों से लड़ती नजर आएंगी। साथ ही इस बार शो के मेल स्टार कास्ट में नए चेहरे देखने को मिलेंगे।

ट्रेलर में अंजना मेनन (कीर्ति कुल्हारी), दामिनी रॉय (शयोनी गुप्ता), सिद्धि पटेल (मानवी गगरू) और उमंग सिंह (बानी जे) के जीवन के अगले अध्याय की एक झलक देती हैं। ट्रेलर की शुरुआत चारों किरदारों के मस्ती और पार्टी सीन से होती है। ट्रेलर जैसे-जैसे आगे बढ़ता है कहानी में नए किरदारों को पेश किया जाता है।

इस सीजन में नजर आएंगे कई नए चेहरे
प्रतीक बब्बर को शायानी गुप्ता के साथ बताया गया है। नए साल में चारों दोस्त अपने जीवन में रोमांस की एक नई लहर का अनुभव कर रहे हैं। बानी जे के किरदार को शिल्पा शुक्ला के साथ दिखाया गया है। तीसरे सीजन के लिए नील भूपालम, सुशांत सिंह, जिम सरभ और रोहन मेहरा शामिल हुए हैं। लीजा रे, राजीव सिद्धार्थ, अमृता पुरी, साइमन सिंह और समीर कोचर भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।

प्रीतेश नंदी कम्युनिकेशन ने शो को प्रोड्यूस किया है। जोयता पटपटिया डायरेक्ट कर रही हैं, जबकि देविका भगत ने इसकी कहानी लिखा है। इशिता मोइत्रा के डायलॉग्स हैं।

Related posts

गुजरात में अब कोई दादा नहीं रहा, गांव में सिर्फ हनुमान दादा है – अमित शाह

Admin

सी एम योगी आज करेंगे लता मंगेशकर चौक का लोकार्पण,पी एम मोदी भी देंगे वीडियो सन्देश

Live Bharat Times

क्या महाराष्ट्र के मुसलमान शरद पवार, उद्धव ठाकरे और शिंदे जैसे नहीं हो सकते: ओवैसी

Live Bharat Times

Leave a Comment