Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
ब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजन

तुनिषा के बाद अब एक और सोशल मीडिया स्टार ने की सुसाइड

तुनिषा के बाद अब एक सोशल मीडिया स्टार ने सुसाइड कर लिया है। लीना नागवंशी रायगढ़, छत्तीसगढ़ की एक लोकप्रिय सोशल मीडिया स्टार थीं। 22 साल की लीना सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती थीं। लीना के इंस्टाग्राम पर 10 हजार से ज्यादा फॉलोअर्स हैं और फैंस उनके इस अंदाज को काफी पसंद करते हैं। लीना का अपना लोकप्रिय YouTube चैनल भी था।

लीना के शव के पास कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस ने लीना के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और प्रारंभिक जांच में इसे आत्महत्या बता रही है। लीना नागवंशी ने अपनी मौत से तीन दिन पहले क्रिसमस पर इंस्टाग्राम रील्स बनाकर शेयर किया था। इस खबर के सामने आने के बाद लीना के चाहने वाले भी सदमे में हैं। मिल रही जानकारी के अनुसार लीना नागवंशी के पिता उपभोक्ता फोरम में वरिष्ठ सहकारिता निरीक्षक के पद पर अंबिकापुर में तैनात हैं। वह अपनी मां और भाइयों के साथ केलो विहार कॉलोनी में रहती थी। लीना की मां बाजार से वापस लौटी तो बेटी कमरे में नहीं थी जिसके बाद वह छत पर गई तो दौरान देखा कि लीना की लाश छत पर पाइप से लटकी हुई है। इसकी जानकारी लीना की मां ने अपने पति और पुलिस को दी।

Related posts

स्मृति रानी का कांग्रेस पर वार कहा देश के अपमान से खुश होता है गांधी परिवार

Admin

अभिनेता सलमान खान को एक बार फिर जान से मारने की मिली धमकी

Live Bharat Times

अपील अदालत ने दस्तावेजों की लड़ाई में ट्रम्प के खिलाफ फैसला सुनाया।

Admin

Leave a Comment