Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
ब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजन

तुमसे खूबसूरत दुनिया में कोई नहीं, लव यू माय बेबी- सुकेशा ने जैकलीन को लिखा प्रेम पत्र 

200 करोड़ रुपए के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में दिल्ली जेल में कैद सुकेश चंद्रशेखर ने एक बार फिर जैकलीन फर्नांडीज को पत्र लिखा है। सुकेश ने एक लेटर के जरिए जैकलीन को हैप्पी ईस्टर विश किया है। सुकेश ने खत में जैकलीन को खूबसूरत बताया है।

सुकेश चंद्रशेखर 200 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी के मामले में दिल्ली की जेल में बंद है। इस मामले में जैकलीन फर्नांडिस को भी आरोपी बनाया गया है। हालांकि जैकलीन का कहना है कि मनी लॉन्ड्रिंग केस से उनका कोई लेना-देना नहीं है। उन्होंने अपने ऊपर लगे आरोपों का खंडन किया है।

क्या लिखा है लेटर में?
सुकेश के इस लेटर में जैकलीन के लिए ढेर सारा प्यार बरसाया गया है। पत्र में लिखा है, “जैकलीन माय बेबी, माय बोम्मा। बेबी मैं तुम्हें एक खुश ईस्टर की कामना करता हूं। यह आपके सबसे पसंदीदा त्योहारों में से एक है। और आपको ईस्टर एग्स के लिए प्यार…मैं इसे तुम्हारे साथ याद करता हूं।” इसमें लिखा था, तुम्हारे पास कुछ खबर है कि तुम कितनी प्यारी और खूबसूरत हो। इस धरती पर तुमसे खूबसूरत कोई नहीं है… आई लव यू माय बेबी।

सुकेश ने होली पर जैकलीन को लिखा था लेटर
इससे पहले महाठग सुकेश चंद्रशेखर ने जैकलीन फर्नांडीज को होली के त्योहार पर पत्र में लिखा था जिसमें उसने लिखा “सबसे शानदार व्यक्ति, अद्भुत और मेरी सदाबहार जैकलीन को होली की बहुत-बहुत शुभकामनाएं। रंगों के इस त्योहार में मैं आपसे वादा करता हूं कि आपके जीवन से जो रंग गायब या फीके पड़ गए हैं, उन्हें 100 गुना वापस लाएंगे। मैं इसका फैसला करूंगा और यह मेरी जिम्मेदारी है। सुकेश ने आगे लिखा कि तुम्हें पता है कि मैं तुम्हारे लिए किसी भी हद तक जा सकता हूं। आई लव यू माय बेबी गर्ल। खत में तुम मुस्कुरा रही हो सुकेश ने आगे लिखा कि तुम अच्छी तरह जानती हो कि तुम मेरे लिए कितना मायने रखती हो। लव यू माय प्रिंसेस, मिस यू लोड, माई बी, माई बोम्मा, माई लव एंड माई जैकी।

वैलेंटाइन डे पर एक्ट्रेस को किया विश
सुकेश वैलेंटाइन डे के मौके पर कड़ी सुरक्षा के बीच कोर्ट रूम से बाहर आ रहा था, इस दौरान उससे जैकलीन के आरोपों के बारे में सवाल किया गया, जिस पर सुकेश ने कहा, “मैं इस बारे में कुछ भी टिप्पणी नहीं करना चाहता। ऐसा कहने के पीछे उनके अपने कारण हैं। मैं कुछ नहीं कहना चाहता। मेरी तरफ से उन्हें हैप्पी वैलेंटाइन डे।

Related posts

भोपाल मध्यप्रदेश में प्राकृतिक खेती को बढ़ावा दिया जा रहा है।

Live Bharat Times

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां ‘हीराबा’ ने रायसन में डाला वोट

Admin

Pak vs Eng Final T20 World Cup 2022: टी20 वर्ल्डकप फाइनल के बाद मालामाल होंगी पाकिस्तान-इंग्लैंड टीम, मिलेगी इतनी प्राइज मनी

Live Bharat Times