Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
हेल्थ / लाइफ स्टाइल

दिन में इस समय चेक करें ब्लड शुगर, जाने ब्लड शुगर चेक करने का सही तरीका

Diabetes Check At Home: डायबिटीज के रोगीों को समय-समय पर अपना शुगर लेवल चेक करते रहना चाहिअ। खून में शुगर की मात्रा इंसुलिन नाम के एक हार्मोन से नियंत्रित होती है। कई बार खान-पान और लाइफस्टाइल की वजह से शरीर में शुगर लेवल हाई हो जाता है। इससे हार्ट, किडनी और लिवर की बीमारियों के बढ़ने का खतरा रहता है। इसलिए नियमित रुप से ब्लड शुगर की जाँच करते रहना चाहिए। आप चाहें तो स्वयं घर में ब्लड शुगर चेक करने वाली मशीन से शुगर लेवल चेक कर सकते हैं। जानते हैं घर पर शुगर लेवल चेक करने का सही तरीका क्या है और खाने से पहले और बाद में क्या शुगर लेवल होना चाहिए?

कब चेक करें अपना ब्लड शुगर?पूरे दिन में आपके ब्लड शुगर लेवल में उतार-चढ़ाव आता ही रहता है। इसके लिए आप दिन में कई बार इसका लेवल चेक कर सकते हैं, लेकिन इसमें कितना अंतर हो इस बारे में आपको अपने चिकित्सक से राय लेनी चाहिए। आपके सेहत के आधार पर चिकित्सक आपको राय देगा कि आपको कितनी बार शुगर लेवल चेक करना चाहिए।
दिन में इस समय चेक करें ब्लड शुगरखाने और नाश्ते से पहले अभ्यास करने से पहले और बाद में रात को सोने से पहले
सामान्य ब्लड शुगर लेवल कितना होना चाहिए?एक हेल्थ रिसर्च के अनुसार खाना खाने से पहले ब्लड शुगर लेवल 80 से 130 मिलीग्राम प्रति डेसीलीटर या फिर 4.4 से 7.2 मिलीमोल प्रति लीटर होना चाहिए। खाना खाने के 2 घंटे बाद आपका ब्लड शुगर 180 मिलीग्राम / डीएल से कम होना चाहिए।
ब्लड शुगर चेक करने का सही तरीका
1- सबसे पहले अपने हाथ धोकर ठीक से सूखा लें।2- अब अपनी मशीन के मीटर में एक टेस्ट स्ट्रिप को रखें।3- अब टेस्ट किट के साथ मिलने वाली सुई को उंगली में चुभाएं और खून की एक बूंद परीक्षण पट्टी के किनारे पर डालें। 4- अब कुछ सेकेंड रुकें आपको स्क्रीन पर रिज़ल्ट दिखने लगेंगे।5- यदि आपसे ये नहीं हो सकता तो आप प्रयोगशाला में जाकर शुगर लेवल चेक करवा सकते हैं।

 

Related posts

गैस की समस्या से परेशान हैं तो करें ये अचूक उपाय

Live Bharat Times

2050 तक 25 करोड़ लोग हो सकते हैं बहरे: दुनिया में हेडफोन से हो रहा है बहरापन, फ्रांस में 25 फीसदी लोग प्रभावित

Live Bharat Times

कहीं आपकी बेदाग स्किन ना खो दे रंगत, संभलकर करें इन 5 चीजों का इस्तेमाल

Live Bharat Times

Leave a Comment