Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
ब्रेकिंग न्यूज़राजनीति

नहीं रहे नेताजी, 82 साल की उम्र में समाजवादी नेता मुलायम सिंह यादव ने ली अंतिम सांस

सपा सरंक्षक और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का सोमवार को निधन हो गया. वे 82 साल के थे. मुलायम सिंह यादव को यूरिन संक्रमण, ब्लड प्रेशर की समस्या और सांस लेने में तकलीफ के चलते 2 अक्टूबर को मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था. उनकी तबीयत लगातार नाजुक बनी हुई थी.

मुलायम सिंह यादव का अंतिम संस्कार मंगलवार को उनके पैतृक गांव सैफई में किया जाएगा. उनके पार्थिव शरीर को बस से गुरुग्राम से सैफई ले जाया जा रहा है. उधर, उत्तर प्रदेश सरकार ने मुलायम सिंह यादव के निधन पर तीन दिन का राजकीय शोक घोषित किया है .

राष्ट्रपति- पीएम मोदी ने जताया दुख
मुलायम सिंह यादव के निधन पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, पीएम मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी समेत देश के तमाम राजनेताओं, राज्यों के मुख्यमंत्रियों, और अन्य प्रमुख हस्तियों ने दुख जताया

Related posts

पंजाब में हैल्थ केयर सेंटरो को किया जायेगा डाउन ग्रेड

Admin

क्या एमएस धोनी IPL 2023 के बाद संन्यास लेंगे? सीएसके के मुख्य कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने दिया अपडेट

आलिया भट्ट ने दिया बेटी को जन्म, कपूर-भट्ट परिवार में खुशी का माहौल

Live Bharat Times

Leave a Comment