Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
मनोरंजन

नेटफ्लिक्स पर इस दिन रिलीज होने वाली है फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी

फिल्मकार संजय लीला भंवर्ष
ी की अभिनेत्री आलिया भट्ट अभिनीत फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ का लोगों को काफी लंबे समय से इन्तजार था. कोविड-19 महामारी के बढते मामलों की वजह से फिल्म की रिलीज को कई बार टाला गया पर आखिर में फिल्म ने 25 फरवरी को सिनेमाघरो में रिलीज कर दी गयी थी. फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ का लोगों में काफी क्रेज देखा जा रहा है और फिल्म बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई भी कर रही है. रिलीज होते ही फिल्म ने पहले दिन 10.5 करोड़ रुपये की कमाई की थी और बीते दिन इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा भी पार कर लिया है.
अभिनेत्री आलिया भट्ट अभिनीत फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ को लेकर अब एक बड़ी जानकारी सामने आ रही है. जानकारी के अनुसार फिल्म के मेकर्स ने फिल्म को लेकर एक बड़ा फैसला लिया है. मेकर्स के अनुसार फिल्म जल्द ही ओटीटी प्लेटफार्म पर रिलीज की जाएगी. मतलब बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई करने के बाद आलिया भट्ट की फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ अब ओटीटी प्लेटफार्म नेटफ्लिक्स पर अपने जलवे बिखेरने को तैयार है.
समाचारों के अनुसार, मेकर्स ने सिनेमाघरों में फिल्म के आठ हफ्ते पूरे होने के बाद इसे ओटीटी प्लेटफार्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज करने का फैसला लिया है. 25 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई फिल्म का अब 22 अप्रैल, 2022 को नेटफ्लिक्स पर प्रीमियर किया जायेगा. आपकी जानकारी के लिए बताते चलें कि कोविड-19 महामारी से पहले किसी भी फिल्म के मेकर्स अपनी फिल्म को सिनेमाघरों में 8 हफ्ते पूरे होने के बाद ही ओटीटी प्लेटफार्म पर रिलीज कर सकते थे. फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ के मेकर्स ने इस बात पर सहमति जताते हुए यह फैसला लिया है.

Related posts

पति के साथ वर्कआउट के दौरान स्पोर्ट्स लुक में सनी लियोन का हॉट अवतार

Live Bharat Times

मृत्यु : ऋतिक रोशन की दादी पद्मा रानी का लंबी बीमारी के बाद 91 वर्ष की आयु में निधन हो गया

Live Bharat Times

सुपरस्टार की सफाई: महेश बाबू ने अपने बयान ‘बॉलीवुड मुझे बर्दाश्त नहीं कर सकता’ पर दी सफाई, कहा- मैं सभी भाषाओं का सम्मान करता हूं

Live Bharat Times

Leave a Comment