Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
Otherब्रेकिंग न्यूज़

पीएम मोदी के भाई प्रह्लाद मोदी चेन्नई के अस्पताल में भर्ती

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाई प्रह्लाद मोदी को चेन्नई के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रह्लाद मोदी पीएम नरेंद्र मोदी के छोटे भाई हैं। उन्हें किडनी से सम्बंधित समस्या के कारण अयनंबक्कम के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पीएम मोदी के पांच भाई-बहन हैं और प्रह्लाद मोदी उनसे छोटे हैं। प्रह्लाद अहमदाबाद, गुजरात में एक किराने की दुकान चलते है और शहर में टायर का एक शोरूम भी है।

पिछले साल दिसंबर में, पीएम मोदी के भाई और परिवार के सदस्यों को कार दुर्घटना के शिकार हुए थे और इन्हे काफी चोटें आईं थी। वह जिस कार में यात्रा कर रहे थे, वह कर्नाटक के मैसूरु में दुर्घटना का शिकार हो गई थी।

प्रहलाद मोदी अपनी पत्नी, बेटे, बहू और पोते के साथ बांदीपुर की यात्रा कर रहे थे, जब उनकी मर्सिडीज-बेंज एसयूवी एक डिवाइडर से टकरा गई।

पीएम मोदी की एक बहन और चार भाई हैं। सोमा मोदी, अमृत मोदी, पंकज मोदी, प्रह्लाद मोदी और बहन वसंती मोदी। सोमा मोदी पीएम के सबसे बड़े भाई हैं जो स्वास्थ्य विभाग से रिटायर हैं। सोमा मोदी वर्तमान में अहमदाबाद में एक वृद्धाश्रम चलाते हैं।

Related posts

RR के जोस बटलर ने IPL 2023 का चौथा डक दर्ज किया

Live Bharat Times

IPL 2023: IPL इतिहास में सबसे तेज अर्धशतक जड़ने के लिए विराट कोहली ने की राजस्थान रॉयल्स की यशस्वी जयसवाल की तारीफ

Live Bharat Times

दिल्ली जानेवाली ट्रेन में पीटा गया और मौत के घाट उतार दिया गया, परिजनों ने कहा – हम हत्यारों को माफ करते हैं

Admin

Leave a Comment