Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
दुनियाब्रेकिंग न्यूज़

पुतिन को मिलकर घेर सकते थे पश्चिमी देश, घबरा गए रूसी राष्ट्रपति! बाली में होने वाली G-20 समिट में नहीं लेंगे हिस्सा

जकार्ता :

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन यूक्रेन में युद्ध पर अमेरिका और उसके सहयोगियों के साथ संभावित टकराव से बचने के लिए इंडोनेशिया में अगले सप्ताह होने वाले जी-20 शिखर सम्मेलन में हिस्सा नहीं लेंगे। इंडोनेशिया सरकार के एक अधिकारी ने गुरुवार को यह जानकारी दी। जी-20 सम्मेलनों के ‘चीफ ऑफ सपोर्ट’ प्रमुख लुहुत बिनसर पंडजैतन ने कहा कि पुतिन का सम्मेलन में शामिल नहीं होने का निर्णय ‘हम सभी के लिए सबसे अच्छा’ है। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन, चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग सहित कई वैश्विक नेता मंगलवार से इंडोनेशिया की राजधानी बाली में शुरू हो रहे दो दिवसीय शिखर सम्मेलन में शिरकत करेंगे।

रूस की ओर से इस साल फरवरी के अंत में यूक्रेन पर हमला करने के बाद पहली बार बाइडन और पुतिन किसी अंतरराष्ट्रीय मंच पर साथ आने वाले थे। इंडोनेशिया के राष्ट्रपति जोको विडोडो इस साल जी-20 शिखर सम्मेलन की मेजबानी कर रहे हैं। पंडजैतन ने देनपसार में सुरक्षा अधिकारियों से मिलने के बाद कहा, ‘आधिकारिक तौर पर इसकी जानकारी दी गई है कि रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन जी-20 शिखर सम्मेलन में शिरकत नहीं करेंगे और उच्च स्तरीय अधिकारी उनका प्रतिनिधित्व करेंगे। पुतिन ने पहले ही राष्ट्रपति जोको विडोडो को फोन पर इस फैसले के बाबत जानकारी दे दी थी।’ पंडजैतन ने कहा, ‘रूस का यह फैसला हम सभी के लिए सही और हमारे हित में है।

जेलेंस्की भी नहीं लेंगे हिस्सा
उन्होंने पहले बताया था कि रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव रूसी प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करेंगे। पंडजैतन ने कहा कि उन्हें इस बात की कोई जानकारी नहीं है कि पुतिन के यह फैसला क्यों किया, लेकिन उन्होंने कहा, ‘शायद राष्ट्रपति पुतिन को अपने देश में कोई काम होगा और हमें भी इसका सम्मान करना चाहिए।’ पंडजैतन ने कहा कि शायद इसी वजह से ही यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की ने भी अपने देश में रहने का फैसला किया है। विडोडो इस साल की शुरुआत में यूक्रेन की राजधानी कीव तथा रूस की राजधानी मॉस्को गए थे और दोनों नेताओं को शांति बहाल करने के लिए बाली में मुलाकात करने के लिए मनाने की कोशिश की थी।

रूसी सैनिकों की वापसी के बीच पुतिन ने लिया फैसला
जी-20 दक्षिण पूर्व एशिया में इस सप्ताह और उसके बाद होने वाले तीन शिखर सम्मेलनों में सबसे बड़ा है। अभी यह स्पष्ट नहीं है कि क्या इन सभी में लावरोव रूस का प्रतिनिधित्व करेंगे या नहीं। पुतिन ने जी-20 शिखर सम्मेलन में हिस्सा नहीं लेने का फैसला ऐसे समय में किया है, जब यूक्रेन में रूसी बलों को बड़ा झटका लगा है। जी-20 शिखर सम्मेलन इंडोनेशिया की राजधानी बाली और एशिया-प्रशांत आर्थिक सहयोग शिखर सम्मेलन (एपीईसी) थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में होगा।

Related posts

एसा क्यां हुआ किसी और की गलती पे एरपोर्ट पे कीयारा को यात्री से मांगनी पडी माफी

Live Bharat Times

यूक्रेन में रूसी पत्रकार की हत्या: कीव में रूसी सैन्य बमबारी की शिकार बलिना; राजधानी में तबाही का वीडियो बनाते हुए गंवाई जान

Live Bharat Times

कांग्रेस के पूर्व सीएम भाजपा में हुए शामिल, जानें इनका नाम

Live Bharat Times

Leave a Comment