Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
ब्रेकिंग न्यूज़राजनीति

फरीदाबाद: देश में सौहार्दपूर्ण वातावरण कायम कर रही है ‘भारत जोड़ो यात्रा’: ललित नागर

फरीदाबाद, 16 दिसंबर।
कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा निकाली जा रही ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के फरीदाबाद आगमन को लेकर जिले के कांग्रेसियों ने तैयारियां शुरू कर दी है। इसी कड़ी में तिगांव विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक ललित नागर ने आज क्षेत्र के गांव चीरसी, मौजाबाद, मंझावली, घरौड़ा, रामपुर, अल्लीपुर, महमूदपुर, ढहकौला, शाहबाद, ताजूपुर, बदरपुर आदि दर्जनों गांवों का दौरा करके लोगों को अधिक से अधिक भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया।
इस मौके पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक ललित नागर ने कहा कि राहुल गांधी द्वारा देशभर में निकाली जा रही ‘भारत जोड़ो यात्रा’ को समाज की छत्तीस बिरादरी का समर्थन मिल रहा है और इस यात्रा में बढ़चढ़कर लोग शामिल हो रहे है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार द्वारा देश भर में लोगों को आपस में लड़ाने के लिए उनके मन में जो जहर घोला गया है, राहुल गांधी ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के माध्यम से इस जहर को खत्म करके भाई को भाई से जोड़ने का काम कर देश में सौहार्दपूर्ण वातावरण कायम कर रहे हैं।
ललित नागर ने कहा कि फरीदाबाद में राहुल गांधी की इस यात्रा के आगमन को लेकर कांग्रेसी सहित आम लोगों में भी जबरदस्त उत्साह है और फरीदाबाद में इस ऐतिहासिक यात्रा का जोरदार स्वागत किया जाएगा। इस मौके पर संजय कौशिक चेयरमैन, कमल चंदीला, गौरव नागर, गंगाराम नरवत, तारा यादव, सतवीर सरपंच चीरसी, अभिलाष नागर, अध्यक्ष युवा कांग्रेस अध्यक्ष, राकेश शर्मा सरपंच, आजाद सिंह भाटी, रतनपाल सिंह सरपंच, राजपाल सिंह, धीर सिंह मास्टर, छिद्दामल मास्टर, पृथ्वी मास्टर, सतबीर मास्टर, लक्ष्मण सिंह नागर, सुभाष चौधरी, प्रवीण आर्य, सरदार सिंह, कमल चंदीला, राजपाल भड़ाना, कृष्णपाल सरपंच, कंवर पाल सिंह, महकार सिंह, जयपाल सिंह सहित अनेकों ग्रामीण मौजूद थे।

Related posts

राजस्थान: ‘ब्लू सिटी’ जोधपुर में राजस्थानी घूमर पर डांस करती हुई होलिका का दहन, दूर दूर से लोग देखने आए

Live Bharat Times

दिल्ली: बुराड़ी के पास पुलिसकर्मी और पत्नी को दो लोगों ने मारी गोली, दंपति अस्पताल में भर्ती

Live Bharat Times

कोविड XBB.1.5: कोविड का नया रूप: बेवजह बाहर न निकलें, सावधान रहें, विशेषज्ञ बोले

Admin

Leave a Comment