Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
ब्रेकिंग न्यूज़राजनीति

फरीदाबाद: सूरजकुंड मेला: मुख्यमंत्री ने किया इंटरनेशनल ईयर ऑफ मिल्लेट्स- 2023 का ब्रोशर लांच

फरीदाबाद, 11 फरवरी। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय हस्तशिल्प मेले में मिनिस्ट्री ऑफ डेवलपमेंट ऑफ नॉर्थ ईस्ट रीजन का इंटरनेशनल ईयर ऑफ मिल्लेट्स 2023 का ब्रोशर लॉन्च किया।
उल्लेखनीय है कि संयुक्त राष्ट्र परिषद ने वर्ष 2023 को इंटरनेशनल ईयर ऑफ मिलेट्स 2023 घोषित किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी विभिन्न अवसरों पर मोटे अनाज के प्रयोग करने का आह्वान कर रहे हैं। हरियाणा सरकार भी  मिल्लेट्स को बढ़ावा देने के लिए अथक प्रयास कर रही है। सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय मेले में भी बाजरे से तैयार कई स्वादिष्ट व स्वास्थ्यवर्धक व्यंजन तैयार किए गए हैं।
इस दौरान मेले में सांस्कृतिक महाकुंभ भी देखने को मिला, जब विदेशी कलाकारों ने अपनी कला एवं संस्कृति का प्रदर्शन किया। अलग-अलग भाव, पहनावे, म्यूजिक तथा बोल सुना कर विदेशी कलाकारों ने दुनिया भर की सांस्कृतिक विविधताओं से माहौल को गुंजायमान कर दिया। सभी ने अपनी सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में क्लासिक से लेकर फोक तक अपनी प्राचीन परंपराओं को संजीव कर दिया। स्टेज पर जी-20 के थीम-एक धरा, एक परिवार, एक भविष्य की स्पष्ट झलक देखने को मिली।
इस मौके पर उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला, हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता, परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा, स्कूल शिक्षा मंत्री कंवर पाल, कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री जयप्रकाश दलाल, विकास एवं पंचायत मंत्री देवेंद्र बबली, महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री कमलेश डांडा, श्रम राज्य मंत्री अनूप धानक, हरियाणा पर्यटन निगम के चेयरमैन अरविंद यादव, विधायक नैना चौटाला, सीमा त्रिखा, नीरज शर्मा, नरेंद्र गुप्ता, राजेश नागर, प्रवीण डागर, सीताराम यादव, सोमवीर सांगवान, घनश्याम सर्राफ, निर्मल चौधरी, जयवीर बाल्मीकि, मुख्य सचिव  संजीव कौशल, पूर्व शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा सहित अन्य गणमान्य नागरिक मौजूद थे।

Related posts

रुपया जल्द ही अंतरराष्ट्रीय मुद्रा बनने वाला है, 64 देश रुपया में कारोबार करने को तैयार

Admin

संसद में राहुल गांधी के बयान को लेकर जबरदस्त हंगामा, रक्षामंत्री ने कहा- मैं मांग करता हूं कि उनके बयानों की…

Live Bharat Times

उर्फी को कपड़ों से है एलर्जी, ज्यादा कपड़ा पहनने से खराब हो जाती है हालत

Admin

Leave a Comment