Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
ब्रेकिंग न्यूज़राज्य

बाइक सवार युवक की नाली में गिरने से मौत,जांच में जुटी पुलिस

जिले के चास थाना क्षेत्र के चिरा चास स्थित गांधजोरी रोड में एक बाइक अनियंत्रित होकर नाली में जा गिरी. नाली में गिरने से बाइक सवार युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. मृतक की पहचान फुसरो निवासी मुकेश कुमार सिन्हा (30 वर्ष) के रूप में हुई है. घटना के संबंध में बताया जाता है कि स्थानीय लोग जब सुबह उठे तो देखा कि गांधजोडी नाली में एक व्यक्ति का शव पड़ा है. लोगों ने घटना की तुरंत पुलिस को दी. सूचना पाकर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है.नाली में पड़ा हुआ था युवक का शव

घटना के संबंध में चीरा चास पुलिस पिकेट प्रभारी कुमार मेहता ने बताया कि एक व्यक्ति और बाइक नाली में पड़ा हुआ था. स्थानील लोगों की मदद से युवक को बाहर निकालकर अस्पताल ले जाया गया. अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. प्रभारी कुमार मेहता ने बताया कि घटना की जानकारी परिजनों को दे दी गयी है. पोस्टमार्टम कराने के बाद ही घटना का कारण स्पष्ट होगा. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Related posts

मेरठ में टोल प्लाजा पर ठगों ने एक एंबुलेंस को तोड़ा और मारपीट की

Live Bharat Times

सफर होगा आसान-मार्च से शुरु होगी देवघर-रांची से पटना हवाई सेवा

Admin

ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के लिए आजमाएं ये घरेलू उपाय

Live Bharat Times

Leave a Comment