Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
ब्रेकिंग न्यूज़हेल्थ / लाइफ स्टाइल

बालों को काले, लंबे और मजबूत बनाने के लिए घर पर ही यह आसान नुस्खा अपनाएं

लंबे और काले बाल महिलाओं को बेहद पसंद होते हैं। लेकिन आजकल गलत खान-पान और जीवनशैली की वजह से बाल झड़ने लगते हैं। साथ ही बालों का ग्रोथ जैसे रुक जाता है। पहले समय में उम्र के साथ बालों का सफेद होना शुरू होता था। लेकिन अब बहुत जल्द बाल सफेद होने लगते हैं। युवावस्था में ही बालों का सफेद होना एक आम समस्या हो गई है। अगर आप केमिकल युक्त प्रोडक्ट का इस्तेमाल करते हैं तो इसके आपके बालों को नुकसान होता है। साथ ही यह कुछ समय के लिए ही काले होते हैं। कभी-कभी आपके बाल ज्यादा सफेद हो जाते हैं। इसलिए आपको नेचुरल चीजों का इस्तेमाल करना चाहिए। नेचुरल ‌ इनग्रेडिएंट्स का इस्तेमाल करके आप अपने बालों को लंबे और काले बना सकते हैं। आज हम इससे जुड़ा एक नुस्खा आपको बताएंगे।
बालों को काले और मजबूत बनाने के लिए आप काले तिल का इस्तेमाल कर सकते हैं। काले तिल और कलौंजी लेकर भून लें। अब इसका पाउडर बना लें। अब इस पाउडर का इस्तेमाल बालों के लिए किया जा सकता है। एक बॉल में शिकाकाई पाउडर और भृंगराज पाउडर ऐड करें। अब बनाए गए पाउडर को इन दोनों चीजों के साथ मिक्स करें। सभी चीजों को मिक्स करके उसमें पानी ऐड करें। जब गाढ़ा मिश्रण तैयार हो जाए तब इसे बालों में लगाएं। बालों की जड़ों से लेकर लंबाई तक अच्छे तरह से अप्लाई करें। इसे आधे से 1 घंटे तक बालों में ही रहने दें। उसके बाद बालों को धो लें। यह सभी चीजें आपके बालों के लिए बेहद फायदेमंद है। इससे बालों को मजबूती मिलेगी। साथ ही बालों का ग्रोथ बढ़ेगा। समय से पहले हो रहे सफेद बालों को भी रोका जा सकता है।
  दोस्तों, अगर आपको हमारी यह जानकारी अच्छी लगी तो इसे लाइक जरूर करें। साथ ही अपने दोस्तों के साथ शेयर करना बिल्कुल ना भूलें।

Related posts

देहरादून : दो दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड पहुंचेंगे केंद्रीय स्वस्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया

Admin

832 टायरों वाले 2 ट्रोले, दिन में सिर्फ 5km चले:नर्मदा पार कराने में 4 करोड़ रुपए खर्चे, 550 Km एक साल में पहुंचे

Live Bharat Times

ESIC ने Associate Professor ओर Assistant Professor पदों के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू, नौकरी पाने का मौका।

Admin

Leave a Comment