Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
ब्रेकिंग न्यूज़राजनीति

ब्रजेश पाठक का राहुल पर तंज कहा वही राहुल है जो यूपी छोड़कर केरल चले गए थे

कांग्रेस सांसद और पूर्व पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी की बहुप्रचारित भारत जोड़ो यात्रा का उत्तर प्रदेश में प्रवेश हो चूका है। भारत जोड़ो यात्रा का उत्तर प्रदेश में प्रवेश होने के साथ ही प्रदेश के राजनितिक गलियारों में यात्रा को लेकर बयानबाज़ी शुरू हो गयी है।प्रदेश के उप-मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने आज मंगलवार को भारत जोड़ो यात्रा पर बयान देते हुए कहा कि राहुल गाँधी के यह यात्रा सिर्फ उत्तर प्रदेश यूपी छूकर ही निकल जाएगी। इससे यह बात स्पष्ट हो जाती है कि उत्तर प्रदेश की जनता ने राहुल गांधी और कां॒ग्रेस को पूरी तरह से नकार दिया है। इसलिए वो मात्र सांकेतिक यात्रा लेकर यूपी को छू कर बाहर-बाहर ही निकल रहे हैं। राहुल गांधी को निशाने पर लेते हुए उप मुख्यमंत्री ने कहा कि यह वही राहुल गांधी हैं जो कि यूपी की जनता को छोड़कर केरल चले गए थे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस हमेशा से लोकतंत्र को कमजोर करने का काम करती है। उप-मुख्यमंत्री ने कहा कि राहुल गांधी भारत जोड़ने का ढोंग कर रहे हैं। उनकी यात्रा में टुकड़े-टुकड़े गैंग के लोग शामिल हैं।

Related posts

सर्दियों के मौसम में पिएं मूली का जूस, इससे मिलेंगे अनेक सेहतमंद लाभ

Admin

मुँह से आ रही है प्याज की बदबू , तो जाने बदबू मिटाने के लिए टिप्स

Admin

पाकिस्तानी फिल्म ‘द लीजेंड ऑफ मौला जट्ट’ को भारत में रिलीज नहीं होने देने की धमकी

Admin

Leave a Comment