Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
ब्रेकिंग न्यूज़राजनीति

भाजपा में जाने वाले पिछड़ी जाति के नेताओ की आत्मा मर जाती है : अखिलेश

अपने परिवार के साथ निजी कार्यक्रम में सोमवार को मैनपुरी आए समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने पिछड़ी जाती आरक्षण के मुद्दे पर भारतीय जनता पार्टी सरकार को निशाने पर लिया । अखिलेश ने कहा की जो भी पिछड़ी जाती का नेता भारतीय जनता पार्टी में जाता है  समझ लो की उसकी आत्मा मर गयी है।  उन्होंने कहा की भाजपा केवल पिछड़ों का वोट लेना जानती है, लेकिन जब सम्मान की बात आती है तो भाजपा केवल धोखा देती है। पत्नी सांसद डिंपल यादव और बेटी टीना यादव के साथ अखिलेश यादव सोमवार करीब शाम साढ़े चार बजे मैनपुरी पहुंचे थे। पत्रकारों के साथ बातचीत के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा की उत्तर प्रदेश सरकार पिछड़ों का आरक्षण छीनने का काम कर रही है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद भी सरकार ने अवमानना करते हुए निकाय चुनाव कराने का प्रयास किया। आगे भाजपा सरकार दलितों का भी आरक्षण छीनने का काम करेगी।

आगे उन्होंने कहा की जनता देख रही है कि सबसे बड़े तकनीकी विश्वविद्यालय में वाइस चांसलर की नियुक्ति किसे मिली। इसके साथ ही उन्होंने इसी विश्वविद्यालयों में निदेशकों की नियुक्ति पर भी भाजपा सरकार पर प्रश्नचिन्ह लगा दिया।  उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के बयान का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि हम तो चाहते हैं कि पिछड़ी जाति का मुख्यमंत्री बने। अपने द्वारा दिए गए एक पुराने बयान को फिर से दोहराते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि उपमुख्यमंत्री अपने साथ सौ विधायक ले आएं, हम उन्हें समर्थन देकर मुख्यमंत्री बना देंगे। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछड़ों का सम्मान केवल सपा में ही सुरक्षित है। अगर पिछड़ों के साथ खिलवाड़ हुआ तो समाजवादी पार्टी उनकी हक की लड़ाई लड़ने का काम करेगी। इस दौरान उनके साथ सांसद डिंपल यादव, पूर्व सांसद तेजप्रताप यादव, बेटी अदिति यादव आदि मौजूद रहे।

Related posts

अमृतसर में महसूस किए गए भूकंप के झटके जान माल का नुकसान नहीं

Live Bharat Times

भारत जोड़ों यात्रा 10 जनवरी को पंजाब में पहुंचेगी : पूर्व मंत्री गुरकीरत सिंह कोटली

Admin

नीरज चोपड़ा, डायमंड लीग : ‘गोल्डन बॉय’ ने कमबैक में रचा इतिहास

Live Bharat Times

Leave a Comment