Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
ब्रेकिंग न्यूज़राजनीति

भारत जोड़ो यात्रा पर राहुल को शुभकामना दे मायावती ने बढ़ाया सियासी पारा

बहुजन समाज पार्टी की सुप्रीमो मायावती ने भारत जोड़ो यात्रा के लिए कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गाँधी को शुभकामनाए देकर भारतीय जनता पार्टी को सोचने के लिए मजबूर कर दिया। मायावती ने राहुल गाँधी को इस यात्रा में शामिल होने के लिए लिखी गयी चिट्ठी के लिए धन्यवाद दिया है हालांकि उन्होंने यह स्पष्ट नहीं किया है वह इस यात्रा में शामिल होंगी की नहीं और ना ही बसपा सुप्रीमो ने यह स्पष्ट किया है की वह अपने किसी प्रतिनिधि या बसपा पदाधिकारियों को भारत जोड़ो यात्रा में भेजेंगी या नहीं। गौरतलब है की भारत जोड़ो यात्रा के लिए राहुल गांधी ने बसपा सुप्रीमो मायावती, सपा प्रमुख अखिलेश यादव, ओमप्रकाश राजभर और जयंत चौधरी आदि तमाम नेताओं को आमंत्रित किया है। लेकिन अभी तक इस यात्रा में शामिल होने से तमाम विपक्षी दल दूरी बना रहे हैं लेकिन मायावती ने पत्र लिखकर राहुल गांधी को इस यात्रा के लिए शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने ट्वीट कर पत्र लिखने के लिए राहुल गांधी का आभार भी जताया। भारत जोड़ो यात्रा तीन जनवरी को उत्तर प्रदेश में प्रवेश कर रही है। यह यात्रा लोनी, बागपत और शामली होते हुए सोनीपत की तरफ रवाना हो जाएगी।

Related posts

आगरा ‘बलात्कार पीड़िता’, ‘झूठी’ शिकायत के आरोप में 3 वकील गिरफ्तार

Live Bharat Times

सिर दर्द को भगाने के लिए इन घरेलू उपायों को जरूर आजमाएं

Admin

महाशिवरात्रि पर बनाए मखाने के लडडू , हेल्दी भी टेस्टी भी

Admin

Leave a Comment