Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
ब्रेकिंग न्यूज़भारत

भोपाल में बोले गीतकार मनोज मुंतशिर, विदेशी मां से पैदा बेटा राष्ट्रभक्त हो ही नहीं सकता

भोपाल मध्य प्रदेश। भोपाल में गीतकार मनोज मुंतशिर ने कहा- विदेशी मां से पैदा बेटा राष्ट्रभक्त हो ही नहीं सकता, प्रॉब्लम DNA का है। ये बात उन्होंने सोमवार रात रवींद्र भवन में आयोजित कार्यक्रम में कही। मुंतशिरनामा में ‘मैं भारत हूं’ विषय पर बोलते हुए मनोज ने कहा- भारत दुनिया में ऐसा अकेला देश है, जहां देशभक्ति सिखानी नहीं पड़ती, हम इसे अपने DNA में लेकर पैदा होते हैं। अभी हमने चीन को भगाया। मुंतशिर ने कहा- हमें दुख होता है जब एक निहायत गैरजिम्मेदार राजनेता कहता है कि हमारे देश के सैनिक चाइनीज सैनिकों से पिट गए। इतनी शर्मनाक भाषा का प्रयोग कैसे करता है कोई, लेकिन मैं उसे क्या दोष दूं। मैंने चाणक्य को पढ़ा है। मैं आचार्य विष्णुगुप्त चाणक्य के स्टेटमेंट को कोट कर रहा हूं- विदेशी माता से पैदा हुआ बेटा कभी राष्ट्रभक्त नहीं हो सकता। मनोज मुंतशिर के इस बयान पर कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने ट्वीट किया- भाड़े के नाम और चोरी के गाने लिखने वाले मनोज मुंतशिर जिस मां का विदेशी कहकर अपमान कर रहे हैं वो लोकतंत्र में 6 बार चुनी सांसद हैं। संघी अवसरवादी- दाम्पत्य, मां का ओहदा और हिंदुस्तान की संस्कृति नहीं समझ सकते। तथाकथित कवि से सड़क छाप चवन्नी का ट्रोल बनने में ज्यादा वक्त नहीं लगा। बता दें कि नौ दिसंबर को अरुणाचल प्रदेश के तवांग में भारतीय सैनिकों की चीनी सैनिकों के साथ हिंसक झड़प हुई थी। जिसमें भारतीय सैनिकों ने घुसपैठ कर रहे चीन के करीब तीन सौ सैनिकों को पीछे खदेड़ दिया था। इसके बाद बीते शुक्रवार को भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राजस्थान में राहुल गांधी ने केंद्र सरकार को नसीहत देते हुए कहा था कि चीन युद्ध की तैयारी कर रहा है और मोदी सरकार सोई हुई है। साथ ही उन्होंने कहा था कि चीनी सैनिक हमारे जवानों को अरुणाचल प्रदेश में पीट रहे हैं।

Related posts

सिर्फ वायरस ही नहीं घर के अंदर के प्रदुषण से भी सर्दी खांसी हो सकती हे।

Live Bharat Times

बायोटेक स्टार्टअप एक्सपो: उद्घाटन के मौके पर बोले पीएम मोदी, ‘बायोटेक के ग्लोबल इकोसिस्टम में भारत टॉप-10 देशों में पहुंचने से ज्यादा दूर नहीं है’

Live Bharat Times

बात बराबर की : मर्द के दिल का रास्ता पेट से होकर जाता है तो औरतें…दिल की रानी बनने के लिए स्वादिष्ट खाना बनाना पड़ता है

Live Bharat Times

Leave a Comment